Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत गंभीर है। एसयूवी और बाइक ?

By admin · March 6, 2026 · 1 min read

लखनऊ में भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत गंभीर है। एसयूवी और बाइक में आमने-सामने की टक्कर हुई है। हादसा इतना भयानक था कि बुलेट कार के इंजन में घुस गई। आगे से कार चकनाचूर हो गई।

बाइक सवार ससुर और दामाद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बेटी खून से लथपथ सड़क पर पड़ी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को पास के प्राइवेट अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

घरवालों के साथ भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हाईवे को जाम कर हंगामा करने लगे। पुलिस ने रोका, तो उनसे झड़प हो गई। पुलिस ने लाठी भांजकर उन्हें खदेड़ा और जाम खुलवाया। घटना गुरुवार डेढ़ बजे सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के किसान पथ की है।

मृतक की पहचान मोहनलालगंज के गोपाल खेड़ा निवासी सुशील कुमार (46) और उनके ससुर मुन्नी लाल (62) के रूप में हुई। सुशील की पत्नी गंभीर घायल है। तीनों बुलेट से एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे।

हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से डैमेज हो गया।
हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से डैमेज हो गया।
बाइक एसयूवी के दाएं हिस्से से टकराई और इंजन में घुस गई।
बाइक एसयूवी के दाएं हिस्से से टकराई और इंजन में घुस गई।
घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
परिजनों और ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जमकर हंगामा किया। झड़प के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ा।
परिजनों और ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जमकर हंगामा किया। झड़प के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ा।

होली मिलने जा रहे थे

बाराबंकी के लोनी कटरा थाना क्षेत्र के लदही का पुरवा गांव के रहने वाले सुशील कुमार (45) लंबे समय से अपनी ससुराल मोहनलालगंज के गोपाल खेड़ा में रहते थे। गुरुवार को वह अपनी पत्नी बबली और ससुर मुन्नीलाल के साथ बुलेट पर सवार होकर मोहनलालगंज के सूर्या मऊ गांव जा रहे थे।

लदहीखेड़ा गांव के पास सर्विस लेने से जैसे ही वे किसान पथ हाईवे पर चढ़े। सामने से आ रही एसयूवी से उनकी टक्कर हो गई। बुलेट गाड़ी के दाएं साइड के इंजन में घुस गई। कार आगे से पूरी चकनाचूर हो गई।

बुलेट सवार ससुर-दामाद और बेटी सड़क पर खून से लथपथ पड़े थे। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंची। हालांकि तब तक ससुर और दामाद दम तोड़ चुके थे। जबकि बबली की सांसें चल रही थीं।

पुलिस ने राहगीरों की मदद से महिला को पास के अस्पताल भेजा। वहां से गंभीर हालत में उसे KGMU के ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

पुलिस को गाड़ी हटाने से रोका

घटना की सूचना मिलते ही मुन्नीलाल के घरवालों के साथ भारी संख्या में ग्रामीण किसान पथ पहुंचे। तब तक लाश और घायल महिला को अस्पताल भेजा जा चुका था। लोगों ने पुलिस को हाईवे से गाड़ी हटाने से रोक दिया। लोग एसयूवी सवार लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करने लगे।

पुलिस को हाईवे से गाड़ी हटाने से रोक दिया। इसपर एडीसीपी साउथ, एसीपी सहित कई थानों की पुलिस फोर्स और 3 गाड़ियां PAC मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, तो भीड़ से उनकी झड़प होने लगी। जब भीड़ उग्र होने लगी तो पुलिस ने लाठी भांजकर उन्हें खदेड़ा। इस दौरान करीब एक घंटे तक हाईवे जाम रहा।

नाराज लोगों को हाईवे से हटाने के बाद पुलिस ने क्रेन से क्षतिग्रस्त एसयूवी को हटवाकर जाम खुलवाया।
नाराज लोगों को हाईवे से हटाने के बाद पुलिस ने क्रेन से क्षतिग्रस्त एसयूवी को हटवाकर जाम खुलवाया।

ग्रामीणों पर नजर रख रही पुलिस

घटना के बाद ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से पत्थरबाजी की गई। हालांकि पुलिस ने इसे लेकर अभी तक कोई औपचारिक बयान नहीं दिया है। मौके पर अभी भी फोर्स तैनात है। ग्रामीणों पर नजर रखी जा रही है। मृतक सुशील के बेटे सुमेश की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मौके पर अभी भी फोर्स तैनात है। ग्रामीणों पर नजर रखी जा रही है।
मौके पर अभी भी फोर्स तैनात है। ग्रामीणों पर नजर रखी जा रही है।

और खबरें