Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

सपा की महिला कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर की अर्थी निकाली:छाती पीट-पीटकर रोईं; बोलीं- मर गया, कैसे घर चलाएं

By admin · March 20, 2026 · 1 min read

अब हम अपने बच्चों को कैसे पालेंगे? हमको छोड़ कर चले गए अब हम कैसे रहेंगे? अब हम क्या करेंगे? सिलेंडर के मरने के बाद हम कैसे जीएंगे? कुछ इस अंदाज में समाजवादी पार्टी की महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने सिलेंडर की अर्थी निकालकर प्रदर्शन किया। मौजूदा सरकार का विरोध जताया और कहा कि जबसे बीजेपी सरकार आई है तबसे हर चीज के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है।

लखनऊ के कैसरबाग में सपा के मुख्यालय पर शुक्रवार को महिलाओं ने गैस सिलेंडर की किल्लत और महंगाई को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। इस दौरान सिलेंडर पर कफन (सफेद चादर) ओढ़ाकर रोईं और मौजूदा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

सपा मुख्यालय के बाहर महिलाओं ने सिलेंडर पर सफेद चादर ओढ़ाकर अर्थी निकाली।
सपा मुख्यालय के बाहर महिलाओं ने सिलेंडर पर सफेद चादर ओढ़ाकर अर्थी निकाली।

छाती पीट-पीट कर रोई महिलाएं

गैस सिलेंडर की अर्थी रखकर महिलाएं छाती पीट पीट कर रोने लगी। रोती हुई महिलाएं बोली हाय मेरा सिलेंडर मर गया अब यह किसी काम का नहीं रहा। प्रदर्शनकारी महिलाएं हाथ में पोस्टर लेकर आईं जिसपर लिखा था ‘महंगी गैस महंगा तेल मोदी योगी दोनों फेल’।

सपा कार्यालय से निकलती हुई महिलाओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारा लगाया ‘मोदी तेरे सरकार में कटोरा हाथ में’।

महिलाओं ने हाथों में बैनर पोस्टर लेकर मौजूदा सरकार का विरोध जताया।
महिलाओं ने हाथों में बैनर पोस्टर लेकर मौजूदा सरकार का विरोध जताया।

समाजवादी महिला सभा की नगर अध्यक्ष मुन्नी पाल सिलेंडर को पकड़ कर रोती रहीं। उनका कहना है कि मौजूदा सरकार किसी काम की नहीं रही। पहले आधार कार्ड, फिर नोटबंदी और अब गैस सिलेंडर जैसे मुद्दों से आम लोगों को लगातार परेशान किया जा रहा है। प्रदर्शनकारी महिला पूजा यादव ने कहा कि महंगाई से पूरी जनता परेशान है।

‘अब सिलेंडर किसी का काम का नहीं रहा’

पूजा यादव का कहना है कि- सिलेंडर अब किसी काम का नहीं रह गया है, जैसे किसी इंसान का मौत हो जाती अंत हो जाता है, वैसे ही अब सिलेंडर का अंत हो गया है और यह भी बेकार हो गया है। अब हालात ऐसे हैं कि लोग ठीक से खाना भी नहीं बना पा रहे हैं।

उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब भाजपा सरकार को जाना चाहिए। जनता के सामने खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है।

गैस सिलेंडर की अर्थी उठाकर महिलाओं ने विरोध जताया और कहा वाराणसी जाकर अब गंगा स्नान करेंगे।
गैस सिलेंडर की अर्थी उठाकर महिलाओं ने विरोध जताया और कहा वाराणसी जाकर अब गंगा स्नान करेंगे।

गैस सिलेंडर की उठाई गई अर्थी

वही सपा प्रदेश सचिव मनीषा बोलीं – गैस सिलेंडर की अर्थी उठाकर विरोध जताया जा रहा है। इसके बाद वाराणसी जाकर गंगा स्नान करेंगे।

सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

सड़कों पर उतरी महिला सभा की महिला कार्यकर्ताओं का आरोप है कि गैस एजेंसी पर लोगों को घंटों लाइन में लग कर सिलेंडर लेने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है, फिर भी उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा रहा है। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं को हो रही है, क्योंकि घर में खाना बनाने की जिम्मेदारी उनके ऊपर ही होती है। इस दौरान महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने हाथ में बर्तन और खाली सिलेंडर लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

और खबरें