Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

बाराबंकी के रामसनेहीघाट क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।

By admin · April 25, 2026 · 1 min read
बाराबंकी के रामसनेहीघाट क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। निबहा कट के पास दो कारों और एक पिकअप वाहन की आमने-सामने टक्कर में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें से दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बस्ती जिले का एक परिवार कानपुर में एक रिसेप्शन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। रामसनेहीघाट क्षेत्र में सीएनजी भरवाने के बाद जैसे ही उनकी कार निबहा कट से हाईवे पर चढ़ी, तभी एक तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

बताया गया है कि दोनों कारें एक-दूसरे के आगे-पीछे चल रही थीं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन आपस में भिड़ते हुए डिवाइडर से जा टकराए। वहीं, पिकअप वाहन सड़क किनारे उतर गया।

इस हादसे में कुल 10 से 12 लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायलों में 6 वर्षीय मयंक (पुल्लू का पुत्र) और रमेश (विजय बहादुर का पुत्र) शामिल हैं। अन्य घायलों में जसवंत, लक्ष्मी, अंजू, आदित्य, विनोद, जगदीश, विकास और व्रज किशोर के नाम सामने आए हैं। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

एम्बुलेंस पहुंचने में देरी होने पर डायल 112 पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने घायल बच्चे मयंक को अपनी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। केंद्र अधीक्षक डॉ. रमेश चंद्र ने बच्चे की गंभीर हालत की पुष्टि की।

घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य किया गया। पुलिस ने यातायात को सुचारु कराया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

और खबरें