div class=”f3e032cb”

div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के उपनिरीक्षक सूरज सिंह को रूपईडीहा के जमुनहा गांव निवासी इस्माइल द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी किए जाने की जानकारी मिली थी।
सूचना के आधार पर, उपनिरीक्षक सूरज सिंह ने रूपईडीहा थाना प्रभारी रमेश रावत, उपनिरीक्षक दीनानाथ भास्कर और अब्दुल कादिर खान के साथ मिलकर चकिया रोड पर स्थित एक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान पर छापा मारा। टीम ने इस्माइल को हिरासत में लिया और तलाशी के दौरान उसके पास से 6 किलो 770 ग्राम चरस बरामद हुई।
थाना प्रभारी रमेश रावत ने बताया कि बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 1 करोड़ 50 लाख रुपये है। आरोपी इस्माइल के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।




