Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अन्य

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा विशेश्वरगंज 

By Ashish Bajpai · August 14, 2026 · 1 min read

विधायक व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

विशेश्वरगंज,बहराइच। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विकास खंड विशेश्वरगंज में राष्ट्रभक्ति के रंग में पूरी तरह सराबोर रहा। विकास खंड परिसर स्थित शहीद स्मारक से विधायक सुभाष त्रिपाठी एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश पाण्डेय के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ। हाथों में तिरंगा और भारत माता के जयघोष के साथ निकली रैली विकास खंड परिसर से विभिन्न मार्गों से होते हुए कृष्णा पेट्रोलियम के निकट भाजपा कार्यालय तक पहुंची। तिरंगा यात्रा में विधायक सुभाष त्रिपाठी और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश पाण्डेय ने स्वयं तिरंगा लेकर यात्रा का नेतृत्व किया। उनके साथ भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, युवा, महिलाएं तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए। पूरे मार्ग में “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिन्द” के नारों से वातावरण गूंज उठा तथा पूरा विशेश्वरगंज राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत दिखाई दिया। इस अवसर पर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि तिरंगा हमारे स्वाभिमान, बलिदान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। वहीं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश पाण्डेय ने कहा कि देश के वीर शहीदों के त्याग और बलिदान से ही आज हम स्वतंत्र भारत में सम्मानपूर्वक जीवन जी रहे हैं। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का आह्वान किया। इसी क्रम में विधायक सुभाष त्रिपाठी के नेतृत्व में धनुही में भी विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें जनसैलाब उमड़ पड़ा। दोनों स्थानों पर राष्ट्रप्रेम, एकता और देशभक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला तथा पूरे क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस का उत्साह चरम पर रहा।

और खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *