Skip to content
August 17, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।

लोक आयुक्त संगठन, उत्तर प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण, नागरिक कर्तव्य की शपथ एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

August 17, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

लखनऊ, 16 अगस्त, 2026
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर लोक आयुक्त संगठन, उत्तर प्रदेश में राष्ट्रप्रेम, संविधान के प्रति निष्ठा एवं नागरिक दायित्वों की भावना को समर्पित गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत लोक आयुक्त, उत्तर प्रदेश, न्यायमूर्ति संजय मिश्रा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। तत्पश्चात उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
ध्वजारोहण समारोह में उप लोक आयुक्त, उत्तर प्रदेश शम्भू सिंह यादव, उप लोक आयुक्त दिनेश कुमार सिंह, उप लोक आयुक्त सुरेन्द्र कुमार यादव, सचिव डॉ. रीमा बंसल, मुख्य अन्वेषण अधिकारी त्रिपुरारी मिश्रा, संयुक्त सचिव राजेश कुमार, जनसंपर्क अधिकारी अवनीश शर्मा सहित संगठन के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर लोक आयुक्त संगठन के समस्त कार्मिकों द्वारा भारत के जिम्मेदार एवं कर्तव्यनिष्ठ नागरिक के रूप में संविधान की गरिमा, देश की एकता एवं अखंडता तथा लोकतांत्रिक एवं राष्ट्रीय आदर्शों के प्रति निष्ठा की शपथ ली गई। कार्मिकों ने अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ करने तथा लोक सेवा की भावना को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम के दौरान लोक आयुक्त संगठन की भ्रष्टाचार के उन्मूलन, कुप्रशासन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई तथा सुशासन एवं पारदर्शी प्रशासन को सुदृढ़ करने के प्रति प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया गया।
समारोह के अंत में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तर प्रदेश के संकल्प के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन तथा भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने का संदेश दिया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *