Skip to content
August 19, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
लखनऊ

एमएसएमई के लिए सरकारी खरीद का बाजार बढ़ाने का अवसर, लखनऊ में 20-21 अगस्त को वेण्डर विकास कार्यक्रम

August 19, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

लखनऊ: 18 अगस्त, 2026

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को सरकारी विभागों एवं सार्वजनिक उपक्रमों के लिए विक्रेता/आपूर्तिकर्ता के रूप में विकसित करने तथा उनके उत्पादों एवं प्रौद्योगिकी को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एमएसएमई-विकास कार्यालय, कानपुर द्वारा 20 एवं 21 अगस्त, 2026 को पीएचडी हाउस, विभूति खंड, गोमतीनगर, लखनऊ में वेण्डर विकास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों हेतु सार्वजनिक खरीद नीति आदेश-2012 के तहत केन्द्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों एवं केन्द्रीय सार्वजनिक उपक्रमों द्वारा सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों से 25 प्रतिशत खरीद अनिवार्य की गई है। इससे एमएसएमई इकाइयों के लिए सरकारी एजेंसियों के विक्रेता के रूप में पंजीकृत होकर अपने उत्पादों का बाजार विस्तार करने का महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध हुआ है।
कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों को केन्द्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों एवं केन्द्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के लिए संभावित विक्रेता एवं आपूर्तिकर्ता के रूप में विकसित करना है। इसके साथ ही एमएसई क्षेत्र के उत्पादों, सेवाओं एवं प्रौद्योगिकी को प्रदर्शित करने के लिए लगभग 20 स्टालों की औद्योगिक प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।
इस कार्यक्रम में छज्च्ब्ए ळ।प्स्ए भ्।स्ए त्क्ैव्ए ठभ्म्स्ए ।स्प्डब्व्ए त्ठप्ए छ।ठ।त्क्ए ठप्ैए प्प्च्ए म्ग्प्ड ठंदा राष्ट्रीयकृत बैंक तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के प्रौद्योगिकी विकास केन्द्र सहित विभिन्न सरकारी विभागों एवं बड़ी औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे।
प्रतिभागी संस्थाएं अपनी खरीद आवश्यकताओं के साथ-साथ क्रय नीति, विक्रेता पंजीकरण प्रक्रिया एवं एमएसएमई इकाइयों के लिए उपलब्ध अवसरों के संबंध में जानकारी देंगी तथा उद्यमियों के साथ संवाद करेंगी। कार्यक्रम से एमएसएमई इकाइयों को सरकारी खरीद प्रणाली को समझने, संबंधित संस्थाओं से सीधे संपर्क स्थापित करने और अपने उत्पादों के लिए नए बाजार तलाशने में मदद मिलेगी।
एमएसएमई-विकास कार्यालय, कानपुर ने प्रदेश के सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों से इस वेण्डर विकास कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सरकारी खरीद के अवसरों का लाभ उठाने तथा अपने व्यवसाय के विस्तार की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *