Skip to content
October 23, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ बेंच में वादकारियों के लिए बड़ी सौगात

August 21, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

 माननीय मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली ने किया ‘लिटिगेंट शेड’ का उद्घाटन, आम लोगों को मिलेंगी मूलभूत सुविधाएं

गेट नंबर 8 के पास बना वादकारी कक्ष, बैठने की जगह, पंखा, पानी और शौचालय की सुविधा

लखनऊ: 20 अगस्त, 2026

संस्था के लिए एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में माननीय न्यायमूर्ति श्री अरुण भंसाली, मुख्य न्यायमूर्ति इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने गुरुवार को विभूति खंड, गोमती नगर स्थित हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच परिसर के गेट नंबर 08 के पास ‘लिटिगेंट शेड’ (वादकारी कक्ष) का उद्घाटन किया।
यह कक्ष रोज आने वाले लोगों और वादकारियों को बैठने की जगह, पंखा, पीने का पानी और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएँ देगा, ताकि उन्हें बाहर या भीड़-भाड़ वाले गलियारों में इंतज़ार न करना पड़े। इससे लोगों के अनुकूल बुनियादी ढाँचे को प्राथमिकता मिलेगी और न्यायालय की सुनवाई में शामिल होने वाले आम नागरिकों की मुश्किलें कम होंगी।
इस कार्यक्रम में न्यायमूर्ति राजन रॉय वरिष्ठ न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय लखनऊ और भवन समिति के अध्यक्ष, उच्च न्यायालय के अन्य  न्यायाधीश,  रजिस्ट्रार जनरल,  वरिष्ठ निबंधक, रजिस्ट्री के अधिकारी और अवध बार एसोसिएशन के अन्य सम्मानित सदस्य शामिल हुए।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *