Skip to content
September 5, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
khel

मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ का मामला क्यों तूल पकड़ा, राहुल गांधी ने क्या कहा

August 29, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद 'मैदान का शुद्धिकरण' का विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. इस मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फ़ौरन एफ़आईआर दर्ज कराने की मा…

उत्तराखंड के हल्द्वानी में कुछ दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद, सभा स्थल के कथित शुद्धिकरण का मामला तुल पकड़ता जा रहा है. राहुल गांधी ने इस मामले में फ़ौरन एफ़आईआर दर्ज करने की मांग की है

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद रामलीला मैदान का ‘शुद्धिकरण’ किया गया, ‘क्योंकि खड़गे दलित हैं.’

राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा, “आठ अगस्त को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी में रैली होती है और 10 अगस्त को बीजेपी-आरएसएस के लोग उनके मंच का शुद्धिकरण करते हैं.”

इस प्रेस कॉन्फ़्रेंस करने के बाद यह मामला फिर से गर्म हो गया है और इस पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सफ़ाई दी है

धामी ने कहा, “जिन्होंने भी वहां पर शुद्धिकरण किया था, उनमें बीजेपी का कोई कार्यकर्ता शामिल नहीं था.”

पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “वहां जिस तरह के धार्मिक उन्माद के नारे लगाए गए और वहां गंदगी फ़ैलाई गई. वह एक शुद्ध स्थान था. धार्मिक स्थान था. वहां रामलीला का आयोजन होता है. वहां धार्मिक उन्माद के नारे लगाए गए थे, उसके विरोध में धार्मिक संगठनों के लोगों ने शुद्धिकरण किया था.”

वहीं कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने धामी के बयान को शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, “भारत का संविधान किसी भी तरह की अस्पष्टता की गुंजाइश नहीं छोड़ता है. छुआछूत ख़त्म कर दी गई है और किसी भी रूप में इसका पालन प्रतिबंधित है.”

“हाल ही में हल्द्वानी में जो हुआ, वह सिर्फ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी पर हमला नहीं है. यह इस देश के हर दलित नागरिक की गरिमा पर सीधा हमला है.”

नेपाल बाढ़: इस घर की बालकनी में फँसे लोगों का क्या हुआ

‘किडनैप कर ज़िंदा जलाया’, कौन थीं इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई

अंतरराष्ट्रीय मदद लेने का फ़ैसला नेपाल ने एक ही दिन में क्यों बदला, वहाँ के मीडिया में कैसी चर्चा

चेन्नईः 19 महीने के बच्चे का अंगदान करने वाली मां ने फिर मुड़कर उसे नहीं देखा

उधर, शुद्धिकरण विवाद को लेकर श्री राम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास के अध्यक्ष और शुद्धिकरण कार्यक्रम के मुख्य आयोजक गिरीश चंद्र पांडे ने कहा, “शुद्धिकरण की रस्म, जगह की पवित्रता बहाल करने के लिए की गई थी. हमने मंच पर पीछे छोड़ी गई गंदगी को साफ़ किया.”

“जगह को यज्ञ के लिए उपयुक्त बनाया. इसके बाद हमने इलाक़े को औपचारिक रूप से शुद्ध करने के लिए यज्ञ किया.”

कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

इस बीच शनिवार को देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के सरकारी आवास का घेराव किया

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महेंद्र भट्ट पर दलित विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की

अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी ने कार्रवाई नहीं होने पर प्रदेशभर में आंदोलन तेज़ करने की चेतावनी दी है

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि राहुल गांधी के मामले का संज्ञान लेने के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. महेंद्र भट्ट के खिलाफ़ भी शिकायतें दी गई हैं, लेकिन अब तक एफ़आईआर दर्ज नहीं हुई

दलित इतिहास माह: आख़िर कौन है जातिवादी, कहाँ है जातिवाद?- ब्लॉग21 अप्रैल 2024

भारत का सुप्रीम कोर्ट दलित अधिकारों को लेकर सचेत है लेकिन उसकी भाषा में पूर्वाग्रह- स्टडी4 दिसंबर 2025

दलित किचन्स ऑफ़ मराठवाड़ा: पकवानों के ज़रिए दलितों की मुश्किलों और उनके संघर्ष की कहानी6 अगस्त 2024

राहुल गांधी ने क्या कहा

देश – दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां

हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद वहां कुछ लोगों ने हवन और शुद्धिकरण कार्यक्रम किया था, जिसके तस्वीरें सोशल मीडिया पर कई लोगों ने शेयर की थीं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को अपनी प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा, “इस घटना के बारे में 13 अगस्त को खड़गे जी संसद में बताते हैं कि शुद्धिकरण की घटना अपराध है और यह मेरा व देश के हर दलित का अपमान है. लेकिन उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष खुलकर कहते हैं कि शुद्धिकरण किया गया है और इसमें कोई समस्या नहीं है.”

उन्होंने कहा कि शुद्धिकरण एससी/एसटी एक्ट के तहत अपराध है, लेकिन 20 दिन हो गए हैं और अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है

“हमारी मांग है- जिन लोगों ने उत्तराखंड में शुद्धिकरण किया है, उनके खिलाफ एफ़आईआर दर्ज हो. नरेंद्र मोदी कहते हैं- वो हर जाति के हैं लेकिन उत्तराखंड में बीजेपी का चीफ़ कह रहा है कि शुद्धिकरण ठीक हुआ.”

राहुल गांधी ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी आदेश दें कि शुद्धिकरण करने वाले लोगों के ख़िलाफ़ एससी/एसटी एक्ट में कार्रवाई की जाए. आज लड़ाई संविधान और बीजेपी-आरएसएस की विचारधारा के बीच है और शुद्धिकरण की घटना इनकी मानसिकता को दिखाती है.”

खड़गे ने हाल ही में मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में यह मामला ख़ुद उठाया था और इस घटना का ज़िक्र करते हुए इसे ‘दलितों का अपमान और छुआछूत’ जैसी घटना बताया था

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, “जब खड़गे जी ने राज्यसभा में यह मुद्दा उठाया, उस समय सदन के नेता जेपी नड्डा वहीं बैठे थे. उन्होंने खड़े होकर कहा कि ऐसी किसी भी घटना का बीजेपी समर्थन नहीं करती है.”

पुलिस विभाग और अफ़सरशाही में जातिगत भेदभाव कितना गहरा?1 नवंबर 2025

दलित लेखन की मौजूदा चुनौतियां और हिंदी साहित्य में उसका संघर्ष5 जुलाई 2025

आम दलित क्या तेज़ी से उभरती हिंदू पहचान का हिस्सा बन पा रहे हैं?26 फ़रवरी 2024

मांझी ने कहा- ‘मेरे साथ भी हुआ भेदभाव’

एनडीए का घटक दल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने ‘शुद्धिकरण’ विवाद को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है

जीतन राम मांझी ने शनिवार को कहा कि ‘समाज में संकीर्ण सोच वाले लोग हैं, लेकिन इसका आरएसएस, एनडीए या बीजेपी से लेना-देना नहीं है.’

मांझी ने कहा, “जगजीवन राम, रामनाथ कोविंद और मुझे भी ऐसी ही स्थितियों का सामना करना पड़ा है… मेरा कहना यह है कि हमारे समाज में कुछ संकीर्ण सोच वाले लोग हैं. इसका आरएसएस, एनडीए या बीजेपी से कोई लेना-देना नहीं है. मुद्दा यह है कि समाज में कुछ लोग ग़लत सोच रखते हैं. हम ऐसे लोगों की निंदा ज़रूर करते हैं, क्योंकि वे समाज के लिए अच्छे नहीं हैं.”

वहीं बीजेपी सांसद और पूर्व मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी झूठ बोलने में माहिर हैं

कांग्रेस ने लगाए आरोप

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, “खड़गे जी के लिए न्याय सभी दलितों के लिए न्याय है. यह कोई निजी मामला या सामान्य राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप नहीं है.”

“अगर देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दशकों तक सार्वजनिक जीवन में सेवा करने वाले नेता को ऐसी सोच का सामना करना पड़ सकता है, तो कल्पना कीजिए कि पूरे भारत में आम दलित नागरिकों और बच्चों को रोजमर्रा की जिंदगी में किन परिस्थितियों और अपमान का सामना करना पड़ता होगा.”

कांग्रेस नेता भक्त चरण दास ने कहा, “उत्तराखंड सरकार ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी का अपमान करने वाली हल्द्वानी की शुद्धिकरण घटना में अब तक एफ़आईआर दर्ज नहीं की है. इसके बजाय, उनके नेता इस घटना को सही ठहरा रहे हैं. हमारा देश इस तरह नहीं चल सकता. प्रधानमंत्री को अपने नेताओं पर शर्म आनी चाहिए.”

पंजाब में कांग्रेस के नेता इस घटना के ख़िलाफ़ अमृतसर पुलिस के पास एफ़आईआर कराने भी पहुंचे

पंजाब कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजकुमार वर्का ने कहा, “मल्लिकार्जुन खड़गे दलितों के सबसे बड़े नेता हैं. वे 9 बार के सांसद रहे हैं. कई बार विधायक रह चुके हैं. मंत्री रह चुके हैं. आज कांग्रेस के अध्यक्ष और ऐसे लोगों के साथ भी भेदभाव होता है.”

div

Source: BBC News हिन्दी

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *