लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ लखनऊ की सिविल कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है, अजय राय ने मुख्यमंत्…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ लखनऊ की सिविल कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है, अजय राय ने मुख्यमंत्री के उस कथित बयान को आधार बनाया है, जिसमें अयोध्या में आयोजित निषाद सम्मेलन के दौरान उनके मछली खाने को लेकर टिप्पणी की गई थी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का आरोप है कि मुख्यमंत्री ने उनके बारे में बिना किसी ठोस सबूत के बयान दिया, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा, इसी मामले को लेकर अजय राय ने अदालत का रुख करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपराधिक मानहानि का परिवाद दाखिल किया है।
कांग्रेस के मुताबिक, अजय राय 23 अगस्त को अयोध्या पहुंचे थे, इस दौरान उन्होंने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में दर्शन किए, इसी दौरान राम निहाल निषाद की ओर से आयोजित निषाद सम्मेलन में मत्स्य भोज का आयोजन किया गया था, कांग्रेस का कहना है कि अजय राय कार्यक्रम में मौजूद थे, लेकिन इसी कार्यक्रम के संदर्भ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से उनके मछली खाने को लेकर टिप्पणी की गई।
– यूपी में 2027 से पहले CM चेहरे पर सियासत तेज, केशव मौर्य ने फिर दिया बयान
अजय राय का आरोप है कि मुख्यमंत्री ने उनके बारे में बिना सबूत के बयान दिया, उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह शाकाहारी हैं और इसके बावजूद उनके बारे में मछली खाने की बात कही गई, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार, इस टिप्पणी से समाज में उनकी छवि और प्रतिष्ठा प्रभावित हुई, उन्होंने दावा किया कि बयान की वजह से उन्हें मानसिक परेशानी भी हुई, अजय राय ने इसी मामले को लेकर लखनऊ की सिविल कोर्ट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपराधिक मानहानि का परिवाद दाखिल किया है, उनका कहना है कि किसी सार्वजनिक व्यक्ति के बारे में बिना प्रमाण टिप्पणी करना उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाला है। अब मामले में अदालत की कार्यवाही के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।
कांग्रेस का कहना है कि अजय राय अयोध्या में धार्मिक दर्शन के लिए गए थे और निषाद सम्मेलन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे, पार्टी के मुताबिक, इसी दौरान उनके बारे में मछली खाने से संबंधित टिप्पणी की गई, जिसका अजय राय ने विरोध किया है, फिलहाल, इस मामले में अदालत में दाखिल परिवाद के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया का इंतजार है।
div
Source: Filmitics

