Skip to content
October 18, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
anya

कानपुर को डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की तैयारी, निवेश और नीतियों पर होगा मंथन –

September 2, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

कानपुर के औद्योगिक विकास को रक्षा निर्माण से जोड़ने की दिशा में बुधवार को एक महत्वपूर्ण पहल होने जा रही है। उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के तहत कानपुर को प्रमुख डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से ‘स्ट्रेटेजिक उत्तर प्रदेश: कानपुर रीजनल डिफेंस वर्कशॉप’ का आयोजन किया जाएगा। एटरनिटी होटल में होने वाली इस क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ) और उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।कार्यशाला में कानपुर के औद्योगिक इकोसिस्टम को रक्षा क्षेत्र से जोड़ने, डिफेंस कॉरिडोर में नए निवेश को आकर्षित करने और स्थानीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को राष्ट्रीय रक्षा आपूर्ति श्रृंखला का हिस्सा बनाने पर व्यापक चर्चा होगी। इसके साथ ही रक्षा निर्माण के लिए जरूरी नीतिगत और संस्थागत सुधारों पर भी विशेषज्ञ अपने सुझाव रखेंगे।कार्यशाला के पहले सत्र में ‘यूपी डिफेंस कॉरिडोर के अंतर्गत कानपुर का औद्योगिक इकोसिस्टम’ विषय पर चर्चा होगी। इसका संचालन ओआरएफ के डॉ. विवेक मिश्रा करेंगे। सत्र में जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त अंजनीश प्रताप सिंह के अलावा रक्षा और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। इनमें डीएमएसआरडीई के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आशीष दुबे, डेटम एडवांस्ड कंपोजिट्स के उप प्रबंध निदेशक तनय तिवारी, एयरोस्पेस एवं एविएशन सेक्टर स्किल काउंसिल के सीईओ संघरक्षका वी.पी., गोविंद नारायण एंड ब्रदर्स के सीईओ देवांश गर्ग और यूएसआईबीसी के निदेशक उदय अरुण प्रमुख हैं।सुबह 11:30 बजे दूसरे सत्र में ‘रक्षा निर्माण को मजबूत करने के लिए नीतिगत एवं संस्थागत सुधार’ विषय पर मंथन होगा। डॉ. समीर पाटिल के संचालन में होने वाले इस सत्र में टीकेएमएस इंडिया के उपाध्यक्ष कमोडोर अनिल जय सिंह, रक्षा मंत्रालय के पूर्व वित्तीय सलाहकार अमित कौशिश, डेल्टा कॉम्बैट सिस्टम्स लिमिटेड के चेयरमैन संतोष कुमार, ईवाई के मैनेजर बलप्रीत सिंह और कार्नेगी इंडिया के फेलो दिनकर पेरी अपने विचार रखेंगे।दोपहर 1 बजे डॉ. अतुल कुमार और कुमकुम मोहता कार्यशाला में हुई चर्चाओं और प्रमुख निष्कर्षों का सार प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम के दौरान सभी विशेषज्ञ एमकेयू लिमिटेड के औद्योगिक परिसर का भी दौरा करेंगे और रक्षा उत्पादन से जुड़े औद्योगिक ढांचे का जायजा लेंगे।कानपुर को पहले से मौजूद औद्योगिक क्षमता, तकनीकी दक्षता और एमएसएमई नेटवर्क के आधार पर रक्षा उत्पादन की मजबूत कड़ी बनाने की दिशा में यह कार्यशाला महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इससे स्थानीय उद्योगों को रक्षा क्षेत्र की बढ़ती मांग से जोड़ने और नए निवेश के अवसर पैदा करने की संभावनाओं पर भी रास्ता साफ होने की उम्मीद है।

div

Source: Filmitics

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *