Skip to content
September 3, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
anya

दिव्यांग रागिनी के घर खुद ट्राइसाइकिल लेकर पहुंचे डीएम, पढ़ाई और इलाज का कराया इंतजाम –

September 3, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में सुशासन और संवेदनशील प्रशासन की तस्वीर बलिया के मनियर ब्लॉक के रानीपुर गांव में देखने को मिली। एक पैर से दिव्यांग सात वर…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में सुशासन और संवेदनशील प्रशासन की तस्वीर बलिया के मनियर ब्लॉक के रानीपुर गांव में देखने को मिली। एक पैर से दिव्यांग सात वर्षीय रागिनी की पढ़ाई के प्रति लगन और स्कूल आने-जाने में हो रही परेशानी की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह खुद अधिकारियों की टीम के साथ उसके घर पहुंच गए। उन्होंने रागिनी से बातचीत कर उसकी समस्याएं जानीं और मौके पर ही पढ़ाई की सामग्री के साथ दो ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराईं। साथ ही बच्ची के पैर के इलाज की व्यवस्था कराने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए।

मनियर ब्लॉक की दिघेड़ा ग्रामसभा के रानीपुर गांव निवासी रागिनी प्राथमिक विद्यालय दिघेड़ा में कक्षा एक की छात्रा है। शारीरिक चुनौती और परिवार की आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद वह नियमित रूप से स्कूल जाने और पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रयासरत है। गांव की खराब सड़क और आवागमन की परेशानी के कारण उसके लिए स्कूल पहुंचना काफी मुश्किल था।मामला प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद जिलाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई की। वह मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी समेत संबंधित अधिकारियों के साथ रागिनी के घर पहुंचे। जिलाधिकारी ने उसकी मां बबीता देवी और दादा से बातचीत की और बच्ची की पढ़ाई, स्वास्थ्य तथा रोजमर्रा की जरूरतों की जानकारी ली।जिलाधिकारी ने रागिनी को स्कूली किताबें और पढ़ाई से जुड़ी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई। स्कूल आने-जाने में हो रही परेशानी को देखते हुए मौके पर ही दो ट्राइसाइकिल दी गईं।

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को रागिनी के पैर की चिकित्सकीय जांच कराने और आवश्यक उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। परिवार को यह भी बताया गया कि उनके घर में शौचालय निर्माण के लिए राशि पहले ही स्वीकृत हो चुकी है और उसे जल्द उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं गांव की जर्जर सड़क देखकर जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इससे रागिनी के साथ-साथ गांव के अन्य लोगों को भी आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।जिलाधिकारी ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को पूरे गांव में विशेष कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए। कैंप के माध्यम से पात्र दिव्यांगजनों को शासन की योजनाओं के तहत आर्थिक और आवश्यक भौतिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभय कुमार राय, बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

प्रशासन की इस त्वरित पहल से रागिनी और उसके परिवार में खुशी का माहौल है। यह पहल इस बात का उदाहरण बनी कि सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्था का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए अधिकारी स्वयं उनके दरवाजे तक पहुंच सकते हैं। रागिनी की पढ़ाई जारी रखने की जिद को प्रशासन से मिली मदद ने उसके हौसले को नई ताकत दी है।

div

Source: Filmitics

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *