Saharanpur Mosque Demolition: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कथित अवैध मस्जिद के खिलाफ चल रही बुलडोजर कार्रवाई को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने योगी सरकार से इसे…
Saharanpur Mosque Demolition: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कथित अवैध मस्जिद के खिलाफ चल रही बुलडोजर कार्रवाई को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने योगी सरकार से इसे तत्काल रोकने की अपील की है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों से जुड़े विवादों का समाधान जल्दबाजी के बजाय कानून और उचित प्रक्रिया के तहत किया जाना चाहिए।
मस्जिद पर चला बुलडोजर तो कैराना की सांसद इकरा हसन उठीं भड़क
मायावती ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि किसी भी मस्जिद को जल्दबाजी में अवैध घोषित कर गिराना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक और धर्मनिरपेक्ष सरकार की जिम्मेदारी है कि वह सभी धर्मों के लोगों और उनके धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।
बसपा प्रमुख ने किसी आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति पर आरोप होने मात्र से उसके परिवार को भी सजा देना और उन्हें बेघर करना उचित नहीं है। ऐसे मामलों में कानून का पालन करते हुए कार्रवाई होनी चाहिए। मायावती ने सरकार के साथ न्यायपालिका से भी ऐसे मामलों पर उचित ध्यान देने की अपील की। साथ ही उन्होंने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में बनी कथित अवैध मस्जिद को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत ने 17 जुलाई को इसे अवैध घोषित करते हुए ध्वस्तीकरण का आदेश दिया था। मामले में सरकारी जमीन के कथित अतिक्रमण और गलत इस्तेमाल को लेकर करीब 6.41 करोड़ रुपये के मुआवजे का भी आदेश दिया गया था। इस आदेश के खिलाफ दाखिल अपील खारिज होने के बाद 4 सितंबर को जिला जज की अदालत ने भी सिटी मजिस्ट्रेट के फैसले को बरकरार रखा। इसके बाद प्रशासन ने मस्जिद को हटाने की कार्रवाई शुरू की।
पुलिस के मुताबिक, अदालत के आदेश के बाद कार्रवाई की जा रही है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील इलाकों में PAC और RAF की अतिरिक्त कंपनियां तैनात की गई हैं। प्रशासन सोशल मीडिया पर भी नजर रख रहा है, ताकि किसी तरह की अफवाह या तनाव को फैलने से रोका जा सके।
div
Source: Filmitics

