विश्व मानचित्र को ज़्यादा सटीक दिखाने वाले नए नक़्शे के प्रस्ताव के समर्थन में भारत समेत 164 देशों ने वोट किया था. हालांकि, अब नक़्शे को लेकर भारत के विदेश मंत…
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दुनिया के मौजूदा नक़्शे को बदलने के लिए शुक्रवार को वोटिंग की है, जो अफ़्रीका के आकार को ज़्यादा सटीक रूप से दिखाता है
अमेरिका एकमात्र देश था, जिसने इस प्रस्ताव का विरोध किया. प्रस्ताव को फ़्रांस, ब्रिटेन समेत 164 देशों का समर्थन मिला, इनमें भारत का नाम भी शामिल था
लेकिन नए नक़्शे पर विवाद खड़ा हो गया है क्योंकि इसमें भारत की भौगोलिक सीमा को अलग तरह से दिखाया गया है
वरिष्ठ पत्रकार सुहासिनी हैदर ने एक्स पर लिखा है, “जारी किए गए नए नक़्शे में जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों को पाकिस्तान और चीन के हिस्से के तौर पर दिखाया गया है.”
नए नक़्शे पर विवाद को लेकर रविवार को भारत के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि यूएन की ओर से प्रस्तावित विश्व मानचित्र में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख़ केंद्र-शासित प्रदेशों को भारत के आधिकारिक मानचित्र के अनुसार ही दिखाया जाना चाहिए और कोई भी ‘ग़लत’ या ‘गुमराह करने वाला’ चित्रण स्वीकार्य नहीं होगा
सरकार ने जारी किया भारत का नया नक्शा3 नवंबर 2019
जिसे सरकार कहे हां, वही भारत का नक्शा13 मई 2016
विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर नए नक़्शे पर अपनी स्थिति स्पष्ट की है
यह बयान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल की ओर से जारी किया गया है
बयान के अनुसार, “संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 4 सितंबर को समान क्षेत्रफल वाले विश्व मानचित्र से संबंधित एक प्रस्ताव पारित किया. इसका उद्देश्य ऐसे मानचित्र के इस्तेमाल को बढ़ावा देना है, जिसमें महाद्वीपों के भू-भाग के वास्तविक आकार को बनाए रखा जाता है.”
‘मरियम ने भारत को आसानी से बरी कर दिया’, पाकिस्तान में मरियम नवाज़ के किस बयान पर मचा हंगामा
राहुल गांधी और अमित शाह ने दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढहने पर क्या कहा
दिल्ली के सत्य निकेतन मार्केट में पांच मंज़िला इमारत गिरी, कैसे हुआ हादसा पुलिस ने बताया
मिस्र में महिला एंकर समेत 12 लोगों को फांसी की सज़ा, जानें क्या है वजह
“इस प्रस्ताव में किसी ख़ास विश्व मानचित्र को अपनाया या प्रमाणित नहीं किया गया है. न ही इसमें राजनीतिक मानचित्र से जुड़े मुद्दों, जैसे अंतरराष्ट्रीय सीमाओं, विवादित क्षेत्रों या जगहों के नामों पर कोई बात कही गई है.”
बयान में कहा गया है कि भारत ने इस प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया और अपने वोट की वजह बताते हुए समान क्षेत्रफल वाले मानचित्रों के इस्तेमाल के मूल सिद्धांत पर ज़ोर दिया
हालांकि बयान में कहा गया है, “हमने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि यह प्रस्ताव किसी ख़ास नक्शे, प्रोजेक्शन या राष्ट्रीय सीमाओं के चित्रण का समर्थन नहीं करता है. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेशों समेत भारत के संप्रभु क्षेत्र को भारत के आधिकारिक मानचित्र के अनुसार ही दिखाया जाना चाहिए.”
“ग़लत या भ्रामक तरीक़े से किया गया कोई भी चित्रण स्वीकार्य नहीं है. भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को लेकर हमारा रुख़ स्पष्ट है और इस पर कोई समझौता नहीं हो सकता है.”
यूएन में पास हुआ ‘नक़्शा बदलने’ वाला प्रस्ताव, केवल अमेरिका ने क्यों किया विरोध?5 सितंबर 2026
दुनिया का सबसे पुराना मध्यकालीन मानचित्र12 अप्रैल 2019
क्या है पूरा मामला
देश – दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने शुक्रवार को एक प्रस्ताव को पारित किया था जो दुनिया के मौजूदा नक़्शे को बदलने और ज़्यादा सटीक रूप से दिखाने के संबंध में था
इसे अमेरिका के विरोध के अलावा 164 देशों का समर्थन मिला जबकि छह देशों ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया
हालांकि संयुक्त राष्ट्र में हुई ये वोटिंग बाध्यकारी नहीं है, लेकिन इससे दुनिया भर की संस्थाओं की ओर से इस्तेमाल होने वाले दुनिया के नक़्शे में बदलाव देखने को मिलेंगे
16वीं सदी से इस्तेमाल हो रहे दुनिया के नक़्शे की आलोचना इसलिए की जा रही है क्योंकि ये अफ़्रीका का आकार ग्रीनलैंड के बराबर दिखाता है जबकि वास्तव में यह उससे 14 गुना ज़्यादा बड़ा है
आलोचकों का कहना है कि इससे भूमध्य रेखा के नज़दीक स्थित देशों की विकास संबंधी ज़रूरतों और संभावनाओं को कम करके आंका जाता है
मर्केटर मानचित्र को 1569 में फ़्लैमिश कार्टोग्राफ़र गेरार्डस मर्केटर ने डिज़ाइन किया था. मर्केटर नक़्शा पृथ्वी को वक्राकार दिखाता है, जिसमें भूमध्य रेखा के पास स्थित देश अपने वास्तविक आकार से छोटे दिखाई देते हैं, जबकि ध्रुवों के पास स्थित देश बड़े दिखाई देते हैं
इस गड़बड़ी को दूर करने की कोशिश में, नक़्शा विशेषज्ञों की एक टीम ने 2018 में एक समान क्षेत्रफल वाला मानचित्र बनाया, जिसे उन्होंने इक्वल अर्थ प्रोजेक्शन नाम दिया
फ़रवरी में, अफ़्रीकन यूनियन के 54 सदस्य देशों ने इसे अपनाया और कहा कि यह “सभी महाद्वीपों, विशेष रूप से अफ़्रीका के आकार को ज़्यादा सटीक दिखाता है.”
ऑनलाइन कैंपेन ग्रुप हैशटैग करेक्ट द मैप ने कहा, “आप अफ़्रीका के अंदर अमेरिका, चीन, भारत, जापान, मैक्सिको और यूरोप के बड़े हिस्से को समेट सकते हैं और फिर भी कुछ ज़मीन बच जाएगी.”
div
Source: BBC News हिन्दी

