Skip to content
September 6, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
anya

लखनऊ में शहीद पथ पर डबल डेकर बस में भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा –

September 6, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

राजधानी लखनऊ में शहीद पथ पर शनिवार देर रात गोरखपुर से सूरत जा रही एक डबल डेकर बस में अचानक भीषण आग लग गई। घटना सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में मेदांता अस्पत…

राजधानी लखनऊ में शहीद पथ पर शनिवार देर रात गोरखपुर से सूरत जा रही एक डबल डेकर बस में अचानक भीषण आग लग गई। घटना सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में मेदांता अस्पताल के सामने हुई, बस के पिछले हिस्से से अचानक टूटने की आवाज आने के बाद आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरी बस आग की चपेट में आ गई, हादसे के दौरान बस में 32 यात्री सवार थे, बस चालक राहुल पटेल ने खतरे को भांपते हुए तुरंत बस को सड़क किनारे रोक दिया, इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।

बस चालक राहुल पटेल के मुताबिक, वह शनिवार शाम करीब 5 बजे गोरखपुर से बस लेकर सूरत के लिए रवाना हुए थे, शहीद पथ पर मेदांता अस्पताल के सामने पहुंचने के दौरान बस के पिछले हिस्से से कुछ टूटने की तेज आवाज आई, आवाज के कुछ ही देर बाद बस में आग लग गई, आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में उसने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया, चालक ने तत्काल बस रोककर यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया, जिससे सभी 32 यात्रियों की जान बच गई।

बस में आग लगने की सूचना मिलते ही पीजीआई फायर स्टेशन से तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया हालांकि, आग बुझाए जाने तक डबल डेकर बस पूरी तरह जल चुकी थी और उसे भारी नुकसान पहुंचा, दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, सूचना मिलते ही टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया था, मौके पर एडीसीपी साउथ रल्ला पल्ली वसंथ कुमार और एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव भी पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया, एफएसओ पीजीआई मामबड़ चंद गूजर ने बताया कि दमकल टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, लेकिन बस को पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने से नहीं बचाया जा सका।

बस में आग लगने के बाद शहीद पथ पर चिनहट की ओर से कानपुर रोड जाने वाले मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात रोकना पड़ा, बस से उठती आग की तेज लपटों को देखकर मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को डायवर्ट किया और वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से रवाना किया, आग बुझाने के बाद क्रेन की मदद से जली हुई बस को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था धीरे-धीरे सामान्य हो सकी।

बस में आग बेहद तेजी से फैली, लेकिन चालक राहुल पटेल ने समय रहते खतरे को भांप लिया। उन्होंने बस को रोककर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में तत्परता दिखाई, बस में सवार सभी 32 यात्री सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, चालक की सूझबूझ और समय पर की गई कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

div

Source: Filmitics

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *