Skip to content
September 6, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
anya

सागर में कथित जहरीली शराब से 9 मौतें, 5 की हालत गंभीर; CM मोहन यादव ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश –

September 6, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

मध्य प्रदेश के सागर जिले की बंडा तहसील के चार गांवों में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से शनिवार-रविवार की दरमियानी रात कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई, घटना में नौ…

मध्य प्रदेश के सागर जिले की बंडा तहसील के चार गांवों में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से शनिवार-रविवार की दरमियानी रात कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई, घटना में नौ लोगों की मौत होने की बात सामने आई है, जबकि कई अन्य लोगों का इलाज चल रहा है हालांकि, मौतों का कारण जहरीली शराब ही है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, उन्होंने संबंधित मंत्री और अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने और मामले की जांच कराने को कहा है।

सागर में हुई घटना को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि उन्होंने संबंधित मंत्री और अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर जाने के निर्देश दिए हैं, उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार ऐसी घटनाओं को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं करेगी।

सागर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) देवेश पटेरिया ने बंडा में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि कथित तौर पर जहरीली शराब के सेवन के बाद नौ से 10 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है, उन्होंने बताया कि पांच लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए सागर जिला अस्पताल भेजा गया है हालांकि, सागर की जिलाधिकारी प्रतिभा पाल ने कहा कि फिलहाल यह कहना जरूरी नहीं है कि सभी मौतें जहरीली शराब के सेवन के कारण ही हुई हैं, उन्होंने बताया कि बीमार लोगों की सिविल अस्पताल में जांच की जा रही है और मौत के वास्तविक कारण का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

जिलाधिकारी के मुताबिक, नौराज, घूघर और आसपास के चिह्नित इलाकों में चिकित्सकों और अधिकारियों की टीमें तैनात की गई हैं, प्रशासन प्रभावित लोगों की स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है, डीएम ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि पिछले 24 से 48 घंटे के दौरान किसी भी प्रकार की शराब का सेवन किया है और उसके बाद किसी तरह के स्वास्थ्य संबंधी लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो बिना देरी किए चिकित्सक से जांच कराएं, उन्होंने कहा कि सभी मामलों की निगरानी की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

बंडा के पूर्व विधायक तरवर लोधी ने दावा किया कि नौ लोगों की मौत जहरीली शराब पीने के कारण हुई है, उनके मुताबिक, बंडा विकासखंड के बराज, घूघर, नौराज और आसपास के गांवों में शनिवार रात कई लोगों ने शराब का सेवन किया था, इसके बाद अचानक कई लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी, परिजन बीमार लोगों को बंडा के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने कई लोगों को मृत घोषित कर दिया, पूर्व विधायक के अनुसार, कुछ लोग बंडा सिविल अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि कई अन्य को इलाज के लिए सागर भेजा गया है।

तरवर लोधी ने ग्रामीणों से अपील की है कि जिन लोगों ने पिछले दो-तीन दिनों में बंडा क्षेत्र की किसी दुकान या कथित तौर पर अवैध रूप से शराब बेचने वालों से शराब खरीदी और पी है, वे स्वास्थ्य संबंधी थोड़ी भी परेशानी होने पर तुरंत अस्पताल पहुंचें और चिकित्सकीय जांच कराएं।

घटना की सूचना के बाद प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं, जिलाधिकारी प्रतिभा पाल और पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के नेतृत्व में अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं, फिलहाल प्रशासन की जांच जारी है, मौतों और बीमारी की वास्तविक वजह, शराब के नमूने तथा अन्य संभावित कारणों की जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।

div

Source: Filmitics

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *