Skip to content
September 7, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
anya

दुबग्गा में अवैध कॉम्प्लेक्स पर चला LDA का बुलडोजर, 8 अवैध निर्माण सील –

September 7, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

हैयात नगर में करीब 200 वर्गमीटर में बिना मानचित्र स्वीकृति हो रहा था व्यावसायिक निर्माण अलीगंज, इंदिरा नगर, चिनहट और बीबीडी थाना क्षेत्र में 8 अवैध व्यावसायिक…

हैयात नगर में करीब 200 वर्गमीटर में बिना मानचित्र स्वीकृति हो रहा था व्यावसायिक निर्माण अलीगंज, इंदिरा नगर, चिनहट और बीबीडी थाना क्षेत्र में 8 अवैध व्यावसायिक निर्माण किए गए सील

लखनऊ। राजधानी में अवैध निर्माण के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की कार्रवाई लगातार जारी है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-5 और जोन-7 की टीम ने सोमवार को अभियान चलाकर दुबग्गा क्षेत्र में एक अवैध व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स को ध्वस्त कर दिया। वहीं, अलीगंज, इंदिरा नगर, चिनहट और बीबीडी थाना क्षेत्र में 8 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील किए गए।

हैयात नगर में अवैध कॉम्प्लेक्स पर चला बुलडोजर

एलडीए प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार के मुताबिक, मोहम्मद हैदर व अन्य द्वारा दुबग्गा थाना क्षेत्र के बरावन कला स्थित हैयात नगर में करीब 200 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखंड पर व्यावसायिक निर्माण कराया जा रहा था।प्राधिकरण के अनुसार, निर्माण के लिए एलडीए से मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया गया था। मामले में विहित न्यायालय द्वारा वाद योजित किए जाने के बाद ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किए गए थे। आदेश के अनुपालन में प्रवर्तन टीम ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

चार थाना क्षेत्रों में 8 निर्माण सील

वहीं, प्रवर्तन जोन-5 की टीम ने अलीगंज, इंदिरा नगर, चिनहट और बीबीडी थाना क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 8 अवैध व्यावसायिक निर्माणों को सील किया गया।जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह के अनुसार, इन निर्माणों में आलोक द्विवेदी, आरजी वर्मा, मोहम्मद सुफियान अख्तर, साउद, आशीष अग्रवाल, अनुराग, डॉ. नितिन कुमार, करन व अन्य द्वारा किए जा रहे निर्माण शामिल हैं।

अवैध निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

एलडीए अधिकारियों के मुताबिक, बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे निर्माण और प्राधिकरण के नियमों का उल्लंघन करने वाले निर्माणों के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों ने बताया कि अवैध निर्माणों की पहचान कर नियमानुसार सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।

div

Source: Filmitics

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *