Skip to content
September 7, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
desh

सिंगापुर में नेपाल बाढ़ और एयर इंडिया को लेकर क्यों भारतीय बने नस्लभेद का निशाना

September 7, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

सिंगापुर में भारतीय मूल के समुदाय को ऑनलाइन नस्लीय टिप्पणियों का सामना करना पड़ा है. इसको लेकर देश के गृह मंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक को बयान जारी करना पड़ा…

नेपाल में 26 अगस्त को अचानक आई भयंकर बाढ़ ने हज़ारों मील दूर सिंगापुर में काफ़ी गहरा असर किया है

इस प्राकृतिक आपदा के बाद देश के प्रधानमंत्री और वरिष्ठ मंत्री ने सख़्त लहजे में कहा है कि किसी भी समुदाय के प्रति पूर्वाग्रह को पनपने नहीं देना चाहिए

ग़ौरतलब है कि नेपाल में आई बाढ़ में 1,355 लोगं की मौत की पुष्टि हो चुकी है जबकि हज़ारों लोग अब भी लापता है

लापता लोगों में कई दूसरे देशों के नागरिक भी शामिल हैं, जिनमें सिंगापुर भी शामिल है

नेपाल-तिब्बत सीमा से शुरू हुई अचानक बाढ़ में सिंगापुर के तक़रीबन नौ लोग शामिल हैं. इनमें अधिकतर भारतीय मूल के सिंगापुर नागरिक हैं

सिंगापुर के प्रधानमंत्री और वरिष्ठ मंत्री को चेतावनी भारतीय मूल के नागरिकों और एक सिंगापुर एयरलाइंस की वजह से देनी पड़ी है

क्या है पूरा मामला

नेपाल में सिंगापुर के नौ नागरिकों के लापता होने के बाद सोशल मीडिया पर नस्लवादी और विदेशियों को लेकर नफ़रती (ज़ेनोफ़ोबिक) पोस्ट सामने आई थीं

इसके बाद देश के गृह मंत्री के. शनमुगम ने इसे ‘शर्मनाक’ बताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म से ऐसे कमेंट्स हटाने के लिए कहा था

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा, घटनास्थल पर कोई और कैज़ुअल्टी नहीं

नेपाल का ‘काला गांव’ जहां नहीं आई बाढ़ फिर किस लिए परेशान हैं यहां के लोग

राजस्थानः 13 साल तक सर्जरी का इंतज़ार, दिल्ली एम्स में तन्वी की मौत के बाद परिजनों ने क्या लगाए आरोप

ट्रंप ने सऊदी से कही थी इसराइल को मान्यता देने की बात लेकिन डील में कुछ और ही निकला

शनमुगम ने कहा, “मीडिया ने मुझे बताया कि उन्हें कई कमेंट्स हटाने पड़े क्योंकि वे बहुत बुरे थे. मुझे नहीं पता कि ये सभी कमेंट्स सिंगापुर के लोगों ने ही किए हैं या नहीं. लेकिन मैं यह ज़रूर कहूँगा कि ये कमेंट्स शर्मनाक, बुरे और बिल्कुल भी स्वीकार करने लायक नहीं हैं.”

उन्होंने कहा, “मैंने पुलिस से इन कमेंट्स की जाँच करने को कहा है.”

सिंगापुर स्थित न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म सीएनए ने बताया कि शनमुगम ने लापता सिंगापुर के नागरिकों के बारे में ऑनलाइन किए गए नस्लभेदी कमेंट के कई उदाहरण दिए

उन्होंने बताया कि इन कमेंट में कहा गया था कि “नहीं, वे हमारे अपने नहीं हैं”, “मुझे यहां सिर्फ़ भारतीय चेहरे दिख रहे हैं. छोड़ो. बचाव अभियान बंद करो” और “सभी एक जैसे दिखते हैं, एआई कैसे पहचान करेगा?”

हालांकि, शनमुगम ने ये भी कहा कि “सिंगापुर के लोग, चाहे वे किसी भी नस्ल के हों, उदार होते हैं. और यह ज़रूरी है कि हम कुछ लोगों को पूरे माहौल को ख़राब न करने दें.”

एयर इंडिया के मामले पर भी नफ़रती कमेंट

देश – दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां

भारतीयों को लेकर नफ़रती कमेंट सिर्फ़ नेपाल बाढ़ तक सीमित नहीं हैं बल्कि इसमें एयर इंडिया की भी एंट्री हुई है

शनमुगम ने बताया कि इस खब़र से कि एयर इंडिया शेयरहोल्डर्स (जिनमें सिंगापुर एयरलाइंस भी शामिल है) से नई इक्विटी जुटाने की कोशिश कर रही है, इसके बाद ऑनलाइन “भारत-विरोधी और नस्लवादी बयानों” की एक नई लहर शुरू हुई

उन्होंने बताया कि इस दौरान सोशल मीडिया पर “सांप, करी, पराठा और काला जादू” जैसी बातें कही जा रही हैं

सीएनए के मुताबिक़, सोशल मीडिया पर टेमासेक के सीईओ और सीनियतर मैनेजमेंट पर भी जातीयता को लेकर टिप्पणियां की गईं. टेमासेक, सिंगापुर एयरलाइंस की सबसे बड़ी शेयरहोल्डर है और दिलहान पिल्लै संद्रासेगारा टेमासेक के सीईओ हैं

शनमुगम ने कहा, “ये कहा गया है कि सीईओ भारतीय मूल के हैं, इसलिए वो एयर इंडिया का पक्ष लेंगे. इन लोगों की नज़र में सीईओ का गुनाह बस यह है कि वो भारतीय मूल के हैं, जबकि वो भी हममें से किसी की तरह ही सिंगापुर के नागरिक हैं. यह बहुत बुरी और अपमानजनक बात है.”

पिछले महीने समाचार एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया था कि एयर इंडिया, रिकॉर्ड सालाना नुक़सान दर्ज करने के कुछ ही महीनों बाद, अपने मालिकों टाटा संस और एसआईए से 1.5 अरब अमेरिकी डॉलर की अतिरिक्त मदद मांग रही है

एसआईए के एक प्रवक्ता ने पिछले हफ़्ते कहा था कि बोर्ड “एयर इंडिया से अतिरिक्त पूंजी की किसी भी मांग पर सावधानीपूर्वक विचार करेगा, जिसमें ग्रुप की पूंजी की अन्य ज़रूरतों और एयर इंडिया की बिज़नेस स्ट्रैटेजी को ध्यान में रखा जाएगा.”

भारत का पासपोर्ट वर्ल्ड रैंकिंग में पिछड़ता क्यों जा रहा है?1 नवंबर 2025

दुनिया के ये चार देश, जो रहने के लिहाज से हैं सबसे बेहतर 24 अक्टूबर 2025

सिंगापुर के पीएम और पूर्व पीएम ने क्या कहा

नस्लीय टिप्पणियों को लेकर सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वॉन्ग और पूर्व प्रधानमंत्री ली सीन लूंग ने भी बयान दिया है

वर्तमान प्रधानमंत्री लॉरेंस वॉन्ग ने रविवार को फ़ेसबुक पोस्ट में लिखा कि “हम मज़बूती से बहस कर सकते हैं और हमें ऐसा करना भी चाहिए. लेकिन हमें कभी भी सही लगने वाले तर्कों का इस्तेमाल किसी समुदाय के प्रति पूर्वाग्रह या विदेशियों के प्रति नफ़रत फैलाने के बहाने के तौर पर नहीं करना चाहिए.”

उन्होंने लिखा कि भले ही ऐसी सोच सिंगापुर की असलियत नहीं दिखाती, लेकिन इसे “ऑनलाइन होने वाली मामूली बातचीत” कहकर नज़रअंदाज़ नहीं किया जाना चाहिए

वॉन्ग ने लिखा, “अगर ऐसे व्यवहार को रोका नहीं गया, तो यह आम बात बन सकती है, समुदायों के बीच अविश्वास बढ़ा सकती है और हमें एक-दूसरे से दूर कर सकती है.”

उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने इस मामले पर अपने कैबिनेट सहयोगियों से चर्चा की थी और इसीलिए शनमुगम ने इस बारे में बात की थी

उन्होंने कहा कि देश की पहचान “खुली हुई और सबको साथ लेकर चलने वाली” होनी चाहिए

उन्होंने कहा, “हमारा बैकग्राउंड चाहे जो भी हो, अगर हम अपने मूल्यों और जीवन-शैली को अपनाते हैं, तो हम इस देश का हिस्सा हैं.”

“हमारी राष्ट्रीय प्रतिज्ञा का यही मतलब है, और मेरा मानना है कि ज़्यादातर सिंगापुरवासी इसी सोच से सहमत हैं.”

वॉन्ग ने कहा कि सिंगापुर ने पहले भी ऐसे तनावों का सामना किया है. उन्होंने बताया कि कैसे कोविड-19 महामारी के दौरान विदेशियों के प्रति नफ़रत और नस्लीय भावनाएं भड़की थीं, और सिंगापुर-भारत कॉम्प्रिहेन्सिव इकोनॉमिक कोऑपरेशन एग्रीमेंट (सीईसीए) पर बहस के दौरान भी ऐसी बातें सामने आई थीं

अमेरिका, ब्रिटेन नहीं इस देश का पासपोर्ट है सबसे ताक़तवर, भारत कितना मज़बूत24 जुलाई 2025

माँ के गर्भ में ‘बुकिंग’ और फिर पैदा होते ही बच्चे की तस्करी, गिरोह ऐसे करता था काम19 जुलाई 2025

वहीं देश के पूर्व प्रधानमंत्री ली सीन लूंग ने भी फ़ेसबुक पर लिखा, “नेपाल में हाल ही में आई बाढ़ ने कई परिवारों को ग़म में डुबो दिया है. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है और जो इस त्रासदी से प्रभावित हुए हैं, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं.”

“ऐसे समय में, हमारा रवैया सहानुभूति और एकजुटता वाला होना चाहिए. इस त्रासदी के बाद हमारे भारतीय समुदाय के ख़िलाफ़ नस्लवादी टिप्पणियां और नफ़रत भरी बातें देखना बहुत परेशान करने वाला है.”

पूर्व प्रधानमंत्री लूंग ने लिखा, “नस्लवादी पूर्वाग्रहों और नफ़रत को भड़काने की कोशिशें हमेशा होती रहेंगी. हम अलग-अलग नस्लों के बीच सहनशीलता और सम्मान के लिए कोशिश करते हैं, लेकिन इंसान नस्ल के प्रति पूरी तरह बेपरवाह नहीं हो सकते. सिंगापुर हमेशा इन गहरी और बांटने वाली भावनाओं के असर में आ सकता है.”

“नस्ल और धर्म हमेशा हमारे समाज में मतभेद की वजह बन सकते हैं. इसलिए हमें अपने आपसी मेलजोल को मज़बूत करने और नस्लीय सद्भाव की रक्षा करने के लिए कड़ी मेहनत करते रहना होगा.”

div

Source: BBC News हिन्दी

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *