Skip to content
September 8, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
anya

बाढ़ प्रभावितों के लिए योगी सरकार का राहत अभियान तेज, 6.83 लाख लंच पैकेट और 1.11 लाख राहत किट वितरित –

September 8, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

उत्तर प्रदेश में बाढ़ प्रभावित इलाकों में योगी सरकार का राहत और बचाव अभियान लगातार तेज है। प्रशासन की सक्रियता और मौके पर तैनात राहत टीमों की मुस्तैदी के चलते…

उत्तर प्रदेश में बाढ़ प्रभावित इलाकों में योगी सरकार का राहत और बचाव अभियान लगातार तेज है। प्रशासन की सक्रियता और मौके पर तैनात राहत टीमों की मुस्तैदी के चलते प्रभावित लोगों तक भोजन, राहत सामग्री और स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार अब तक 6.83 लाख से अधिक लंच पैकेट और 1.11 लाख से ज्यादा बाढ़ राहत किट वितरित की जा चुकी हैं।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित निकालने का अभियान भी जारी है। सोमवार को करीब 6 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, जबकि अब तक कुल 19,496 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। प्रभावित लोगों के लिए 1,315 शरणालय स्थापित किए गए हैं।राहत और बचाव कार्यों के लिए प्रदेश में 1,634 बाढ़ चौकियां सक्रिय हैं। इसके अलावा 1,072 मेडिकल टीमें प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही हैं। बचाव अभियान को गति देने के लिए 2,161 नाव और मोटरबोट तैनात की गई हैं।

स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन की ओर से अब तक 6.68 लाख क्लोरीन टैबलेट और 2.60 लाख से अधिक ओआरएस पैकेट वितरित किए जा चुके हैं। वहीं बाढ़ से क्षतिग्रस्त मकानों के प्रभावित परिवारों को भी आर्थिक सहायता दी जा रही है। अब तक 1,490 मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है, जिनमें से 1,272 मामलों में सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है।सरकार के मुताबिक राहत और बचाव की प्रभावी व्यवस्था का असर यह है कि अब तक बाढ़ के कारण जनहानि और पशुहानि शून्य दर्ज की गई है। प्रशासन को प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और जरूरत के मुताबिक राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।फिलहाल अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बदायूं, बलिया, बाराबंकी, बस्ती, चंदौली, फर्रुखाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हरदोई, कासगंज, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, मिर्जापुर, मुरादाबाद, प्रयागराज, रायबरेली, संत कबीर नगर, रामपुर, सीतापुर, शाहजहांपुर, उन्नाव और वाराणसी समेत 26 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं।

div

Source: Filmitics

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *