Skip to content
September 11, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
anya

जादवपुर यूनिवर्सिटी विवाद पर सीएम का बड़ा बयान, बोले- ‘कश्मीर मांगे आजादी’ के नारे लगे तो नेताजी की भाषा में दूंगा जवाब –

September 10, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

जादवपुर यूनिवर्सिटी को लेकर जारी सियासी हंगामे के बीच पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राष्ट्रविरोधी ताकतों के समर्थकों पर कड़ा रुख अपनाया है। वि…

जादवपुर यूनिवर्सिटी को लेकर जारी सियासी हंगामे के बीच पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राष्ट्रविरोधी ताकतों के समर्थकों पर कड़ा रुख अपनाया है। विधानसभा में उन्होंने कहा कि अगर जादवपुर यूनिवर्सिटी में ‘कश्मीर मांगे आजादी’ जैसे नारे लगाए गए तो वह गांधीजी की नहीं, बल्कि नेताजी की भाषा में जवाब देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जादवपुर यूनिवर्सिटी को 1,300 करोड़ रुपये का अनुदान मिलेगा, लेकिन भारत को तोड़ने की बात करने वालों के ‘टुकड़े-टुकड़े’ कर दिए जाएंगे।

‘जो खुश नहीं, वो नौकरी छोड़ सकते हैं’

टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ के एक यूनिवर्सिटी से दूसरे यूनिवर्सिटी में ट्रांसफर की सुविधा देने वाले संशोधन बिल को पेश करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित कानून के जरिए तथाकथित पंडितों को नए बने संस्थानों में भेजा जाएगा, जिससे उन्हें फायदा होगा उन्होंने कहा कि यह बिल संस्थानों की स्वायत्तता और सरकार के प्रति जवाबदेही के बीच संतुलन बनाएगा। इससे PhD सुपरविज़न और प्रोजेक्ट्स पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग बिल के प्रावधानों से खुश नहीं हैं, वे अपनी नौकरी छोड़ सकते हैं।

धीरेंद्र शास्त्री को लेकर भी दिया बयान

जादवपुर यूनिवर्सिटी के पूर्व वाइस चांसलर गोपाल सेन की 1970 में हुई हत्या का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जरूरत पड़ने पर सरकार इस घटना की जांच के लिए एक पैनल बनाएगी। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के मांस संबंधी बयान को लेकर हुए विवाद पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह कोलकाता पुलिस कमिश्नर को निर्देश देंगे कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हालिया विरोध-प्रदर्शन के दौरान धर्मगुरु की तस्वीरें जलाने वालों को गिरफ्तार किया जाए।

जादवपुर यूनिवर्सिटी में हुआ था विवाद

पिछले दिनों जादवपुर यूनिवर्सिटी में वामपंथी छात्र समूहों और RSS से जुड़े ABVP के बीच झड़प हुई थी। इसके बाद से ही यूनिवर्सिटी को लेकर मुख्यमंत्री का रुख आक्रामक नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को गोलपार्क से करीब 3 किलोमीटर लंबी ‘गेरुआ सम्मान यात्रा’ (केसरिया सम्मान मार्च) का नेतृत्व किया। इसके बाद उन्होंने कैंपस के बाहर 8B बस स्टैंड पर लोगों को संबोधित किया।

div

Source: Filmitics

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *