Skip to content
September 10, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
anya

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक यूपी में चलेगा बड़ा अभियान, 4.19 करोड़ परिवारों तक पहुंचेगी सरकार –

September 10, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

लखनऊ, 10 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ उत्तर प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। अभ…

लखनऊ, 10 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ उत्तर प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। अभियान के जरिए प्रधानमंत्री के जनसेवा कार्यों, केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों तथा विकास परियोजनाओं को जनता तक पहुंचाने के साथ ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प से लोगों को जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल की मौजूदगी में अभियान की तैयारियों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित किया जाए और सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण तथा विकास की उपलब्धियों को वास्तविक लाभार्थियों की कहानियों के जरिए जनता के सामने रखा जाए। उन्होंने प्रभारी मंत्रियों को अपने-अपने जनपदों और विधानसभाओं में जाकर तैयारियों की समीक्षा करने के निर्देश दिए।बैठक में बताया गया कि अभियान के तहत 4.19 करोड़ परिवारों और 15.74 करोड़ लाभार्थियों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें 3.51 करोड़ ग्रामीण और 0.68 करोड़ शहरी परिवार शामिल हैं। अभियान के लिए केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्यों का डेटा बैंक तैयार किया गया है। इसके साथ ही 25 लाख लाभार्थियों के जीवन में आए बदलाव की वास्तविक कहानियों को 60 सेकंड की रील के माध्यम से सामने लाया जाएगा।17 सितंबर को सेवा दिवस से अभियान की शुरुआत होगी। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत शाम सात बजे दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। लाभार्थी परिवारों और प्रमुख विकास परियोजनाओं के स्थलों पर भी दीप जलाए जाएंगे। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर सभी विधानसभाओं में विश्वकर्मा पूजन और शिल्पकारों को टूलकिट वितरण भी किया जाएगा।

अभियान के दौरान विद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर चित्रकला, भाषण और डिबेट प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। वहीं ‘नमो सेवा’ के तहत नुक्कड़ नाटकों के जरिए केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं व विकास कार्यों की जानकारी गांव-गांव और शहरों तक पहुंचाई जाएगी।25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक ‘आंगन मिलन सेवा’ के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम होंगे। इनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा दीदियों और उत्कृष्ट लाभार्थी माताओं का सम्मान, हेल्दी बेबी प्रतियोगिता और पोषण-स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियां शामिल रहेंगी।डिजिटल अभियान के तहत ‘सेवा की कहानी’ में आवास, स्कूल, एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, मेट्रो, विश्वविद्यालय, आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष जैसी योजनाओं से लाभान्वित लोगों की सफलता की कहानियां दिखाई जाएंगी। इसके अलावा 150 डिजिटल इन्फ्लुएंसर्स, पॉडकास्टर्स और व्लॉगर्स को प्रदेश की प्रमुख विकास परियोजनाओं का भ्रमण कराया जाएगा।7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ के तहत पैदल, साइकिल और बाइक रैलियां निकाली जाएंगी।

इस दौरान ‘विकसित भारत 2047’ का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा। वहीं वाराणसी से 250 बाइक और 500 यात्रियों के साथ गंगाजल लेकर वडनगर जाने की योजना भी बनाई गई है। यात्रा के दौरान काशी विश्वनाथ और वडनगर के हाटकेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया जाएगा।अभियान में नागरिकों को रक्तदान, वृक्षारोपण, स्वच्छता, स्वास्थ्य जांच, शिक्षा सहयोग, जल संरक्षण, नशामुक्ति, पोषण और साइबर सुरक्षा समेत 25 सेवा गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। प्रत्येक विकासखंड में सात दिवसीय ‘सेवा सेतु’ शिविर लगाए जाएंगे, जहां स्वास्थ्य सेवाओं के साथ सरकारी योजनाओं की जानकारी, आवेदन और पात्रता सत्यापन जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।इसके अलावा ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ के तहत विशाल मानव रंगोली और 108 मीटर व्यास का ‘भारत मंडल’ बनाया जाएगा। युवाओं के लिए ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ आयोजित होगा, जिसमें विद्यार्थी, स्टार्टअप, प्रोफेशनल और इनोवेटर्स अपने नए समाधान प्रस्तुत करेंगे।17 अक्टूबर को ‘सुशासन सेवा संवाद’ के साथ अभियान का समापन होगा। इसमें ग्राम प्रधान से लेकर सांसद तक जनप्रतिनिधि शामिल होंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्यकाल को सम्मान देने के साथ ‘विकसित भारत 2047’ का संकल्प लिया जाएगा। प्रमुख स्मारकों और पर्यटन स्थलों पर लेजर शो, तीर्थस्थलों और शक्तिपीठों में महायज्ञ, पुस्तकालयों का लोकार्पण और ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम चौपाल जैसे कार्यक्रम भी अभियान का हिस्सा होंगे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और विकसित भारत 2047 के संकल्प को जनसंकल्प बनाने का अवसर है। अभियान को सेवा, विकास, जनभागीदारी और लाभार्थियों की वास्तविक कहानियों के जरिए व्यापक जनअभियान का रूप दिया जाए।

div

Source: Filmitics

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *