Skip to content
September 11, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
anya

फरक्का संधि पर JDU विधायक का बड़ा बयान, बोले- BJP अलग पार्टी, हमारा एजेंडा अलग –

September 11, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

फरक्का संधि को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है, जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा के बयान के बाद अब महाराजगंज से जेडीयू विधायक हे…

फरक्का संधि को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है, जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा के बयान के बाद अब महाराजगंज से जेडीयू विधायक हेम नारायण साह ने भी इस मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है, उन्होंने साफ कहा कि बिहार के हितों को ध्यान में रखते हुए ही फरक्का जल समझौते को आगे बढ़ाया जाना चाहिए शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को सीवान स्थित सर्किट हाउस में जेडीयू की ओर से जल समझौते को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, इस दौरान महाराजगंज विधायक हेम नारायण साह ने बीजेपी और जेडीयू को अलग-अलग दल बताते हुए कहा कि दोनों पार्टियां भले ही एक साथ सरकार में हैं, लेकिन उनका एजेंडा अलग है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब विधायक हेम नारायण साह से पूछा गया कि बिहार में सरकार में शामिल होने के बावजूद मांग किससे की जा रही है, तो उन्होंने स्पष्ट जवाब दिया, उन्होंने कहा कि बीजेपी अलग पार्टी है और जेडीयू अलग पार्टी है। दोनों दल एक साथ सरकार में हैं, लेकिन उनका एजेंडा अलग है, विधायक के इस बयान के बाद बिहार की सियासत में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं, माना जा रहा है कि फरक्का संधि का मुद्दा आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण विषय बन सकता है।

जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा पहले ही फरक्का संधि को बिहार से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा बता चुके हैं, उनका कहना है कि बिहार का पानी बांग्लादेश जा रहा है और यदि संधि को आगे बढ़ाया जाता है तो बिहार के हिस्से को स्पष्ट रूप से तय किया जाना चाहिए, जेडीयू की ओर से यह भी कहा गया है कि बिहार के हितों को सुनिश्चित किए बिना जल समझौते को आगे नहीं बढ़ाया जाना चाहिए, भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा जल बंटवारे को लेकर फरक्का संधि वर्ष 1996 में हुई थी, इसी समझौते के तहत गंगा के पानी के बंटवारे से जुड़े प्रावधान तय किए गए थे, अब जेडीयू की ओर से इस समझौते की समीक्षा और इसे समाप्त करने की मांग उठाई जा रही है, सीवान में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़हरिया से जेडीयू विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल, जीरादेई से जेडीयू विधायक भीष्म प्रताप सिंह कुशवाहा और जेडीयू जिलाध्यक्ष विकास कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

हेम नारायण साह महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र से जेडीयू के विधायक हैं, वह लगातार दूसरी बार विधानसभा चुनाव जीतकर सदन पहुंचे हैं, अब फरक्का संधि को लेकर उनके बयान ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा शुरू कर दी है, फिलहाल सभी की नजर इस बात पर है कि हेम नारायण साह के बयान और फरक्का संधि को लेकर जेडीयू के रुख पर बीजेपी की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

div

Source: Filmitics

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *