Skip to content
September 14, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
anya

जिस दोस्त को अंतिम विदाई देने पहुंचा, उसी के पीछे दुनिया छोड़ गया जिगरी यार –

September 13, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

अमरोहा: मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव शहवाजपुर गुर्जर में दो जिगरी दोस्तों की मौत ने पूरे गांव को गम में डुबो दिया। 60 वर्षीय बद्री सैनी की लंबी बीमारी के बा…

अमरोहा: मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव शहवाजपुर गुर्जर में दो जिगरी दोस्तों की मौत ने पूरे गांव को गम में डुबो दिया। 60 वर्षीय बद्री सैनी की लंबी बीमारी के बाद मौत के बाद उनके 55 वर्षीय दोस्त जयपाल सैनी भी दुनिया से चल बसे। बताया जा रहा है कि बद्री के अंतिम संस्कार के दौरान जयपाल अचानक गश खाकर जमीन पर गिर पड़े।

उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।अमरोहा के शहबाजपुरनिवासी बद्रीनारायण सैनी की लंबी बीमारी के चलते मौत हो गई थी।परिजन और ग्रामीण उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए तिगरी गंगा धाम लेकर पहुंचे। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अस्थियों और राख के फूल को गंगा में विसर्जित किया जा रहा था। इसी दौरान बद्री के करीबी दोस्त जयपाल सैनी पुत्र खेमचंद सैनी गंगा में विसर्जन की प्रक्रिया में शामिल थे।बताया गया कि इसी दौरान अचानक जयपाल की तबीयत बिगड़ गई और वह गश खाकर जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद परिजन और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उन्हें गजरौला के एक चिकित्सक के पास ले जाया गया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दोस्त की मौत के अगले ही दिन जयपाल की मौत की खबर से परिवार और ग्रामीणों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।ग्रामीण योगेंद्र सैनी के मुताबिक, बद्री और जयपाल की दोस्ती वर्षों पुरानी थी। दोनों अक्सर साथ रहते थे और सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाते थे। ग्राम प्रधान जितेंद्र सैनी और लेखपाल रमेश सैनी ने भी दोनों की दोस्ती को पूरे क्षेत्र में मिसाल बताया। एक दोस्त की अंतिम यात्रा में शामिल होने के दौरान दूसरे दोस्त की मौत की घटना ने हर किसी को भावुक कर दिया।जयपाल सैनी का भी गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। एक ही गांव के दो पुराने दोस्तों की महज एक दिन के अंतराल में हुई मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

div

Source: Filmitics

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *