राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में एक महिला बाइकर को कार से टक्कर मारे जाने का मामला सामने आया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
हरियाणा के गुरुग्राम के गोल्फ़ कोर्स रोड पर रविवार को एक महिला बाइकर को कार से टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है
गुरुग्राम पुलिस ने सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स पर पोस्ट कर बताया है कि उसने इस मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए एफ़आईआर दर्ज की है
साथ ही पुलिस ने बताया है कि उसने अभियुक्त की पहचान कर ली है और तीन टीमें बनाई गई हैं
वहीं कार के कथित मालिक ने समाचार एजेंसी से कहा है कि उनके दोस्त ने दो दिनों के लिए कार उधार ली थी
दूसरी ओर सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल है और कई लोग महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं
कौन हैं महिला बाइकर
सिया नामक महिला बाइकर ने रविवार की शाम को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया
इस वीडियो में बाइक पर लगे कैमरे से कार से बाइक को टक्कर मारने की घटना दर्ज हुई है
सिया का दावा है कि जब वो रविवार की सुबह संडे राइड के दौरान अपने दोस्तों के साथ बाइक चला रही थीं तो एक कार ने उनका पीछा किया
मोहसिन नक़वी से महिला टीम के ‘ट्रॉफ़ी’ न लेने पर कांग्रेस नेता सलमान ख़ुर्शीद ने ये कहा
अक़्ल दाढ़ का क्या काम है और इसे निकलवाना कब ज़रूरी हो जाता है
दरगाह के मेले से लेकर गणपति उत्सव तक: 20 सालों से शोर के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ने वालीं सुमैरा अब्दुलाली
भारतीय महिला टीम ने मोहसिन नक़वी से नहीं ली एशिया कप ट्रॉफ़ी, पाकिस्तान ने क्या कहा
उन्होंने कहा, “गोल्फ़ कोर्स रोड से जाते समय एक गाड़ी वाला उनका शुरुआत से पीछा कर रहा था. उसने गाड़ी से कोई एक्शन किया तो मैंने उससे कहा कि थोड़ा दूर चलाओ. वो कहता है कि ‘बाइक रोको.’ मुझ पर विश्वास करिए वो दारू पिए हुए थे.”
“मैं कोशिश करती हूं कि मैं उससे थोड़ा आगे चलूं ताकि वो अपनी गाड़ी मेरे बाइक के आगे लाकर न लगाए. उसी समय मेरा फ़्रेंड मेरे पीछे आता है और मुझे कवर करने की कोशिश करता है. हालांकि कार वाले ने मेरा लगातार पीछा किया और आख़िर में कट मारते हुए मुझे टक्कर मारकर निकल जाता है.”
“जब उसने मुझे टक्कर मारी तो मेरे दोस्त ने उसे कार को रोकने को कहा. मेरे दोस्त ने उसे रेड लाइट पर फिर से रोका और गाड़ी से निकलने को कहा लेकिन उसने कहा कि ‘मेरी ग़लती नहीं है.’ और वो वहां से भाग गया.”
इसके साथ ही महिला बाइकर सिया ने गुरुग्राम पुलिस से अपील की है कि वो इस मामले में कार्रवाई करे
यूपी: हाथरस का दलित परिवार छह साल बाद भी चौबीसों घंटे सुरक्षा घेरे में, परिवार की क्या है मांगें?3 घंटे पहले
वो लड़की जो अपने मुक्कों से समाज की पाबंदियों को नॉकआउट कर रही है13 सितंबर 2026
गुरुग्राम पुलिस ने क्या कहा
देश – दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां
सोशल मीडिया एक्स पर इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने उन पोस्ट पर कमेंट कर बताया कि पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू की है
गुरुग्राम पुलिस ने एक्स पर लिखा, “पीड़िता की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. हालांकि, गुरुग्राम पुलिस ने वायरल वीडियो का स्वतः संज्ञान लेते हुए मामले में एफ़आईआर दर्ज कर ली है. आरोपियों की जल्द से जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और उनके ख़िलाफ़ कड़ी से कड़ी क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी.”
इसके बाद एक और एक्स पोस्ट में गुरुग्राम पुलिस ने लिखा, “इस घटनाक्रम में आरोपी की पहचान कर ली गई है. तीन टीमें लगाई गई हैं. आरोपी के ठिकानों पर रेड की जा रही है. आरोपी को जल्दी गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं.”
वहीं, गुरुग्राम एसीपी अभिलक्ष जोशी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया है कि संबंधित महिला से संपर्क साधा गया है और स्वतः संज्ञान लेते हुए सेक्टर-56 गुरुग्राम में एफ़आईआर रजिस्टर कर ली गई है
उन्होंने बताया, “आरोपी की डिटेल्स गाड़ी की द्वारा देखी जा रही है और महिला को जांच में शामिल करके जो भी मामला आता है उसके हिसाब से आगे कार्रवाई होगी. महिला ने जो वीडियो में आरोप लगाया है, उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी.”
दरगाह के मेले से लेकर गणपति उत्सव तक: 20 सालों से शोर के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ने वालीं सुमैरा अब्दुलाली13 सितंबर 2026
महिला के पेट में 13 पेन, 5 चम्मच और एक मोमबत्ती पाई गई, डॉक्टरों ने क्या कहा?9 सितंबर 2026
कार के कथित मालिक का क्या है कहना
महिला बाइकर के वीडियो में दिख रही कार मारुती सुज़ुकी की सियाज़ मॉडल है
इस कार के कथित मालिक मनीष ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात की है
उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने अपनी कार को अपने कल्याण सिंह नाम के दोस्त को दिया था
समाचार एजेंसी एएनआई से मनीष ने कहा, “ये मेरी गाड़ी है. मैं काम पर था और मेरे दोस्त ने कार उधार ली थी. कल्याण सिंह ने कहा था कि उन्हें कहीं जाना था. उन्होंने दो दिनों के लिए इसे लिया था.”
“मुझे एक्सीडेंट के बारे में आज सुबह पता चला. मैंने उन्हें कॉल किया लेकिन उन्होंने फ़ोन नहीं उठाया. मैंने अपने पिता और दूसरे लोगों को उनके घर पर भेजा. वो हरियाणा में पलवल ज़िले से हैं.”
div
Source: BBC News हिन्दी







