Skip to content
September 14, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
desh

‘मैं सुबह 9 से शाम 5 बजे तक नौकरी ही खोजता रहता हूं’

September 14, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

उत्तर प्रदेश के एक ग्रेजुएट युवा अभि की कहानी देखते हैं. अभि नोएडा में नौकरी की तलाश के दौरान इंटरव्यू, रिजेक्शन और रोज़मर्रा की चुनौतियों से गुज़र रहे हैं.

भारत में 15 से 29 वर्ष की उम्र के 36.7 करोड़ युवा हैं. यह दुनिया में युवाओं की सबसे बड़ी आबादी है और देश की कामकाजी उम्र की आबादी का करीब एक तिहाई हिस्सा है. इनमें से 26.3 करोड़ युवा शिक्षा में नहीं हैं और संभावित वर्कफोर्स का हिस्सा हैं

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के ताज़ा पीरियॉडिक लेबर फोर्स सर्वे के मुताबिक, अप्रैल से जून 2026 की तिमाही में इस समूह की बेरोज़गारी दर 15.9 प्रतिशत रही. यह जनवरी से मार्च 2026 की पिछली तिमाही के 15 प्रतिशत से मामूली अधिक है

वहीं, अज़ीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी की ‘स्टेट ऑफ वर्किंग इंडिया 2026’ रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रेजुएट युवाओं में बेरोज़गारी की स्थिति और भी खराब है. 15 से 25 वर्ष की उम्र के ग्रेजुएट युवाओं में बेरोज़गारी दर करीब 40 प्रतिशत, जबकि 25 से 29 वर्ष की उम्र के युवाओं में करीब 20 प्रतिशत है

यह समझने के लिए कि इन आंकड़ों का युवाओं पर क्या असर पड़ता है, हम उत्तर प्रदेश के एक ग्रेजुएट युवा अभि की कहानी देखते हैं

अभि नोएडा में नौकरी की तलाश के दौरान इंटरव्यू, रिजेक्शन और रोज़मर्रा की चुनौतियों से गुज़र रहे हैं. उनकी कहानी यह समझने में मदद करती है कि ये आंकड़े ज़मीन पर क्या मायने रखते हैं और आज भारत में एक युवा ग्रेजुएट के लिए नौकरी हासिल करना कितना मुश्किल है

div

Source: BBC News हिन्दी

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *