Skip to content
September 16, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
anya

17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, एक महीने तक होंगे 12 प्रमुख कार्यक्रम –

September 16, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

उत्तर प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आयोजित होने वाले इस एक माह के अभिया…

उत्तर प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आयोजित होने वाले इस एक माह के अभियान के जरिए केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उनसे आमजन के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही लोगों को ‘विकसित भारत-2047’ के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

मुख्य सचिव एसपी गोयल ने सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को अभियान की तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। संबंधित विभागों को अपनी प्रमुख योजनाओं, विकास परियोजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों का विधानसभा क्षेत्र, विकासखंड और ग्राम पंचायतवार विस्तृत विवरण तैयार करने को कहा गया है। इसके साथ ही योजनाओं के लाभार्थियों का डेटाबेस भी तैयार किया जाएगा, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ पाने वाले लोगों की जानकारी व्यवस्थित रूप से उपलब्ध रहे।अभियान के दौरान विकास कार्यों से पहले और बाद की स्थिति को दिखाने के लिए फोटो, वीडियो, ड्रोन फुटेज और रील्स का डाटा बैंक तैयार किया जाएगा।

इसका इस्तेमाल विकास कार्यों के प्रभाव को आमजन के सामने प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने में किया जाएगा। अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों और विकास कार्यों की प्रगति फोटो एवं वीडियो सहित राज्य स्तरीय CMIS पोर्टल पर दर्ज की जाएगी। इसकी प्रतिदिन निगरानी की व्यवस्था की गई है।‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत एक महीने के दौरान 12 प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के उद्देश्य, गतिविधियां, क्रियान्वयन और संबंधित विभागों की जिम्मेदारियां पहले से निर्धारित की गई हैं।

जिलों में प्रत्येक कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी नामित किए जाएंगे और जिला स्तर पर कार्यक्रमों का कैलेंडर तैयार किया जाएगा।अभियान शुरू होने से पहले कार्यक्रम स्थलों का चयन, यात्रा रूट निर्धारित करने, लाभार्थियों का डेटाबेस तैयार करने, व्यवस्थापन टीमों के गठन, नोडल अधिकारियों की तैनाती और आवश्यक बजट की व्यवस्था पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक विभागों को भी अपने स्तर पर नोडल अधिकारी नामित कर विस्तृत कार्ययोजना और समय-सारणी तैयार करने को कहा गया है।अभियान की प्रगति की नियमित निगरानी के लिए साप्ताहिक समीक्षा की व्यवस्था की गई है। विभागीय अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव स्तर पर संबंधित कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी। मंडलायुक्त अपने मंडल के सभी जनपदों और जिलाधिकारी अपने-अपने जिलों में चल रहे कार्यक्रमों की साप्ताहिक समीक्षा करेंगे। मंडल प्रभारियों द्वारा भी तैयारियों और प्रगति की समीक्षा की जाएगी। वहीं, जिलों में मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से अभियान का दैनिक अनुश्रवण सुनिश्चित किया जाएगा।

div

Source: Filmitics

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *