गुरुग्राम के बाद अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक चलती कार के बोनट पर युवती लटकी हुई है.
हरियाणा के गुरुग्राम में एक महिला बाइकर को टक्कर मारने से जुड़ा मामला सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश में लखनऊ के गोमती नगर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
इस वीडियो की तुलना गुरुग्राम वाली घटना से की जा रही है. हालांकि दोनों ही घटनाओं में पहली नज़र में तो थोड़ी समानता दिखती है
लेकिन मामले से जुड़ी जानकारियां सामने आने के बाद यह दो बिल्कुल अलग मामले दिखाई पड़ते हैं
गुरुग्राम का मामला जानबूझकर रैश ड्राइविंग का था. वहीं यूपी पुलिस के मुताबिक़, लखनऊ का यह मामला निजी विवाद से जुड़ा हुआ है
कहां पर हुई ये घटना
दरअसल, यह वीडियो 16 सितंबर की सुबह का है. वायरल वीडियो में एक सफ़ेद रंग की कार सड़क पर जाती दिखाई देती है और एक महिला उसके सामने खड़ी है
महिला कार को रोकने की कोशिश करती है और इसी क्रम में कार की बोनट पर आ जाती है. वीडियो में दिखता है कि इसके बाद कार चालक गाड़ी को रोकने की बजाय, उसे आगे बढ़ा देता है
महिला भी कार के बोनट के साथ ही साथ ही आगे घसीटती चली जाती है. ये सिलसिला कुछ सौ मीटर तक चलता है. इस दौरान महिला कार के वाइपर को पकड़कर मदद के लिए चिल्लाती सुनाई देती है और फिर कुछ दूरी के बाद सड़क पर गिर जाती है
घटना लखनऊ के गोमतीनगर एक्सटेंशन में जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार के पास की है
अमेरिका के 100% तक टैरिफ़ लगाने का बिल पास होने पर चीन क्या बोला
आयुष मलिक बोले- मर्ज़ी से अपनाया इस्लाम धर्म, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दिया अहम फ़ैसला
किन यूपीआई ट्रांजैक्शन पर लगेगा चार्ज, किसे देना होगा, क्या फ्री होगा, जानें सभी ज़रूरी सवालों के जवाब
ईरान के हमलों से अमेरिकी अड्डे हुए तबाह, सामने आईं तस्वीरों से और क्या पता चला
‘नहीं पता कब अकेली राइड पर जा पाऊंगी’: बाइकर से बीबीसी की बातचीत और कल्याण बैंसला पर क्या धाराएं लगीं?15 सितंबर 2026
गुरुग्राम: महिला बाइकर को टक्कर मारने के मामले में दो लोग गिरफ़्तार, सिया बोलीं- ‘लोगों को लगता है..’15 सितंबर 2026
यूपी पुलिस के मुताबिक़, ”22 साल की महिला की पहचान अनामिका के रूप में हुई है. वह और मामले में अभियुक्त एक-दूसरे को पहले से जानते थे.”
महिला की शिकायत के मुताबिक़, “16 सितंबर की सुबह क़रीब साढ़े छह बजे वह अपनी बहन और बुआ के साथ पार्क के पास एक चाय की दुकान पर थी. इसी दौरान उसका परिचित शहनवाज़ अली अपने साथी दानिश के साथ वहां पहुंचा था. दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ
महिला का आरोप है कि शहनवाज़ ने उसकी तरफ़ कार बढ़ा दी. खुद को बचाने के लिए वह कार के बोनट पर कूद गई और वाइपर पकड़ लिया
उनका आरोप है कि कार नहीं रोकी गई और कुछ दूरी तक उन्हें कार पर घसीटा गया. इसके बाद वह सड़क पर गिर गईं और अभियुक्त ने कार आगे बढ़ाते हुए उन्हें कुचलने की कोशिश की
महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि शहनवाज़ ने उनके साथ पहले भी मारपीट और गाली-गलौज की है
पुलिस ने क्या धाराएं लगाईं
पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर शहनवाज़ अली और उनके साथी दानिश के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज कर ली है. शहनवाज़ को गिरफ़्तार भी कर लिया गया है, जबकि दानिश की भूमिका की भी जांच की जा रही है
दोनों पर भारतीय न्याय संहिता यानी बीएनएस की धारा 109 और 352 लगाई गई है. धारा 109 हत्या की कोशिश से जुड़ी है, जबकि धारा 352 जानबूझकर अपमान करने और भड़काने से जुड़ी है
धारा 109 में 10 साल से लेकर आजीवन कारावास और धारा 352 में दो साल की सज़ा का प्रावधान है
लखनऊ की डीसीपी ईस्ट दीक्षा शर्मा ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया है कि शुरुआती पूछताछ में पता चलता है कि अभियुक्त और महिला पहले से एक-दूसरे को जानते थे
उनके मुताबिक़ दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद अभियुक्त ने कथित तौर पर महिला को कार से टक्कर मारी और वहां से चला गया. पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा है और मामले की जांच जारी है
अंकित बालियान कौन थे जिनकी शामली में जिम के बाहर हुई हत्या?27 अगस्त 2026
‘हम साफ़ पानी मांग रहे थे, हम पर एफ़आईआर हो गई’: हरियाणा के इस गांव में डेढ़ महीने से धरने पर हैं लोग4 जुलाई 2026
कथित ‘लव जिहाद’ का हुआ ज़िक्र
इस बीच उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने भी मामले का संज्ञान लिया है
उनका आरोप है कि यह सिर्फ़ हिट एंड रन की घटना के बजाय कथित ‘लव जिहाद’ का मामला है. उनका दावा है, “शहनवाज़ पीड़िता पर शादी का दबाव बना रहा था.”
हालांकि, पुलिस की ओर से अब तक ऐसी किसी बात की पुष्टि नहीं की गई है. एफ़आईआर में भी कथित ‘लव जिहाद’ का ज़िक्र नहीं है और दर्ज धाराएं बीएनएस की धारा 109 और 352 हैं
पुलिस अब वायरल वीडियो, चश्मदीदों के बयान और दूसरे सबूतों के आधार पर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है
बीबीसी ने इस मामले में महिला से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनकी तरफ़ से कोई जवाब नहीं मिला. वहीं अभियुक्त पक्ष से भी संपर्क नहीं हो सका है
div
Source: BBC News हिन्दी







