Skip to content
September 19, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
anya

गोरखपुर में कार्तिकेय मिश्रा हत्याकांड के बाद सियासत गरमाई, पीड़ित परिवार से मिले विनय शंकर तिवारी –

September 18, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

गोरखपुर के जयंतीपुर गांव में कार्तिकेय मिश्रा उर्फ शुभम की हत्या के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है, घटना को 24 घंटे से ज्यादा का वक्त बीत जाने के बावजूद आरोप…

गोरखपुर के जयंतीपुर गांव में कार्तिकेय मिश्रा उर्फ शुभम की हत्या के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है, घटना को 24 घंटे से ज्यादा का वक्त बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर परिवार और स्थानीय लोगों में नाराजगी है, इसी बीच इस हत्याकांड को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आई है, पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर परिजनों को ढांढस बंधाया, उन्होंने कहा कि जब तक कार्तिकेय मिश्रा के परिवार को न्याय नहीं मिलता, वह उनके साथ खड़े रहेंगे और न्याय की मांग को लेकर आवाज उठाते रहेंगे।

पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान विनय शंकर तिवारी ने प्रदेश में ब्राह्मणों की हत्याओं को लेकर सरकार पर सवाल उठाए, उन्होंने पूछा कि आखिर ऐसी घटनाओं पर सरकार कब प्रभावी कार्रवाई करेगी, उन्होंने सरकार के उस दावे पर भी सवाल उठाया, जिसमें अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश दिया जाता है, विनय शंकर तिवारी ने तंज कसते हुए सवाल किया कि जिस ‘यमराज’ की बात अपराधियों के लिए की जाती है, वह आखिर गोरखपुर में किस मठ में बैठा है।

कार्तिकेय मिश्रा हत्याकांड को 24 घंटे से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन परिवार के मुताबिक अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है, परिजन जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है और घटना से जुड़े पहलुओं को खंगाला जा रहा है हालांकि, फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और वारदात में शामिल आरोपियों को लेकर जांच पूरी होने का इंतजार है।

विनय शंकर तिवारी ने कहा कि वह कार्तिकेय मिश्रा के परिवार के साथ हैं और जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, तब तक उनकी आवाज उठाते रहेंगे, उन्होंने सरकार से मामले में जल्द कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

कार्तिकेय मिश्रा की हत्या के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि वारदात के पीछे कौन लोग हैं और हत्या की वजह क्या थी, साथ ही, पुलिस आरोपियों तक कब पहुंचती है और पूरे मामले का खुलासा कब होता है, इस पर भी सभी की निगाहें टिकी हैं, फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है, वहीं पीड़ित परिवार को उम्मीद है कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा होगा और आरोपियों को कानून के शिकंजे में लाकर उन्हें न्याय दिलाया जाएगा।

div

Source: Filmitics

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *