Skip to content
September 19, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
anya

रीता के बाद अदिति की कांग्रेस एंट्री पर लगा ब्रेक! सामने आई तस्वीर ने साफ किया सियासी रुख –

September 19, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों नेताओं के संभावित पाला बदलने को लेकर चर्चाएं तेज हैं, इसी बीच रायबरेली सदर से बीजेपी विधायक अदिति सिंह ने 18 सितंबर को लखन…

उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों नेताओं के संभावित पाला बदलने को लेकर चर्चाएं तेज हैं, इसी बीच रायबरेली सदर से बीजेपी विधायक अदिति सिंह ने 18 सितंबर को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की, मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की गई, जबकि अदिति सिंह ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया, अदिति सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया, मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया है।

अदिति सिंह को लेकर पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक गलियारों में उनके कांग्रेस में वापस जाने की अटकलें चल रही थीं, 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले इन चर्चाओं ने उस समय और जोर पकड़ा, जब कांग्रेस में उनकी संभावित वापसी को लेकर मीडिया और सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावे सामने आए हालांकि, अदिति सिंह की ओर से पहले भी ऐसी चर्चाओं को खारिज किया गया था, अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनकी मुलाकात और सामने आई तस्वीर ने इन अटकलों को फिर चर्चा में ला दिया है हालांकि, इस मुलाकात को आधिकारिक तौर पर केवल शिष्टाचार भेंट बताया गया है, इसलिए इसे पार्टी बदलने या किसी राजनीतिक फैसले की आधिकारिक पुष्टि के तौर पर नहीं देखा जा सकता।

आज लखनऊ में यशस्वी मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी से शिष्टाचार भेंट की।इस अवसर पर रायबरेली सदर के समग्र विकास व जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर माननीय मुख्यमंत्री जी का बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।#UPCM #YogiAdityanath#BJP4UP pic.twitter.com/wYavZuhpKN

अदिति सिंह ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत कांग्रेस के टिकट पर की थी, उन्होंने 2017 में रायबरेली सदर विधानसभा सीट से चुनाव जीता था, बाद में उन्होंने कांग्रेस से दूरी बनाते हुए बीजेपी का रुख किया और 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर रायबरेली सदर से जीत दर्ज की, अदिति सिंह रायबरेली के पूर्व विधायक अखिलेश सिंह की बेटी हैं। ऐसे में रायबरेली की राजनीति में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण माना जाता है, 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले उनके राजनीतिक रुख को लेकर होने वाली हर चर्चा पर राजनीतिक नजरें बनी हुई हैं।

अदिति सिंह से जुड़ी चर्चाओं के बीच बीजेपी नेता और पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी को लेकर भी कांग्रेस में वापसी की अटकलें सामने आई थीं हालांकि, 18 सितंबर को रीता बहुगुणा जोशी ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा कि बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने की खबरें असत्य हैं और विपक्षी दलों या उनके नेताओं से उनका कोई संपर्क नहीं है, फिलहाल अदिति सिंह की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हुई मुलाकात को लेकर आधिकारिक तौर पर यही जानकारी सामने आई है कि यह शिष्टाचार भेंट थी, आने वाले दिनों में उनके राजनीतिक रुख को लेकर तस्वीर और साफ हो सकती है।

div

Source: Filmitics

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *