Skip to content
September 19, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
anya

हर जिले में बनेगा गोवंश के लिए इमरजेंसी रेस्क्यू सिस्टम, पंचगव्य चिकित्सा पर होगा वैज्ञानिक शोध –

September 19, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

हादसों में घायल गोवंश को अब तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश के हर जिले में आपातकालीन रेस्क्यू और त्वरित उपचार की व्यवस्था विकसित की जाएगी। मुख्यम…

हादसों में घायल गोवंश को अब तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश के हर जिले में आपातकालीन रेस्क्यू और त्वरित उपचार की व्यवस्था विकसित की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोवंश संरक्षण को लेकर हुई बैठक में पंचगव्य आधारित चिकित्सा की संभावनाओं पर वैज्ञानिक शोध को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए हैं। इसके लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान, मथुरा और राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज, लखनऊ में शोध एवं अनुसंधान को प्रोत्साहित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने गोशालाओं में गोवंश के भरण-पोषण, साफ-सफाई, हरे चारे और भूसे की उपलब्धता, पेयजल तथा आश्रय की व्यवस्था की नियमित निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने बीमार और कमजोर गोवंश की विशेष देखभाल के साथ नर, मादा, बीमार और युवा गोवंश की जरूरत के अनुसार अलग-अलग व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गोशालाओं का निरीक्षण केवल कमियां चिह्नित करने तक सीमित न रहे, बल्कि सामने आने वाली समस्याओं का समयबद्ध समाधान भी सुनिश्चित किया जाए।योगी आदित्यनाथ ने लम्पी स्किन डिजीज और खुरपका-मुंहपका से बचाव के लिए समयबद्ध टीकाकरण और संक्रमित पशुओं को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने लापरवाही मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

गोशालाओं के निरीक्षण को अधिक परिणाममुखी बनाने और वैज्ञानिक प्रबंधन व्यवस्था विकसित करने पर भी चर्चा हुई।सरकार गो-संरक्षण को ग्रामीण अर्थव्यवस्था और रोजगार से जोड़ने की दिशा में भी काम करेगी। महिला स्वयं सहायता समूहों, एफपीओ, किसानों और गोपालकों को गोबर एवं गोमूत्र आधारित उत्पादों के निर्माण, पैकेजिंग, मूल्यवर्धन और विपणन से जोड़ा जाएगा। जैविक खाद, जीवामृत, बीजामृत, प्राकृतिक कीट नियंत्रक और बायोगैस जैसे उत्पादों को बढ़ावा देकर किसानों और गोपालकों की आय एवं रोजगार बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।बैठक में स्थानीय किसानों की भागीदारी से वर्षभर हरे चारे की उपलब्धता बढ़ाने, गोचर और चारागाहों के विकास तथा स्थानीय स्तर पर चारा उत्पादन को प्रोत्साहित करने पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना के तहत 10 गोवंश रखने वाले लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर कैटल शेड, बायोगैस संयंत्र और यूरिन टैंक जैसी सुविधाओं से जोड़ने का सुझाव दिया गया।मुख्यमंत्री से सरकारी आवास पर मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता, उपाध्यक्ष अतुल सिंह व महेश शुक्ल तथा सदस्य राजेश सिंह सेंगर, रमाकांत उपाध्याय और दीपक गोयल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में गोवंश संरक्षण, गोशालाओं के बेहतर प्रबंधन, पशु स्वास्थ्य और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई।

div

Source: Filmitics

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *