Umesh Yadav: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज उमेश यादव ने विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (VCA) से नाता तोड़ लिया है. उन्होंने आगामी घरेलू सत्र 2026-27 में कि…
Umesh Yadav: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज उमेश यादव ने विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (VCA) से नाता तोड़ लिया है. उन्होंने आगामी घरेलू सत्र 2026-27 में किसी अन्य राज्य की टीम से खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) प्राप्त कर लिया है. 38 साल के तेज गेंदबाज ने उमेश यादव ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि वे अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं और हाल ही में उनका कुछ अन्य राज्य संघों के साथ बातचीत चल रही है
उमेश यादव का विदर्भ टीम छोड़ने का फैसला अचानक नहीं आया है. विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन के चयनकर्ता उनके भविष्य और टीम में उनकी भूमिका को लेकर कोई साफ तस्वीर सामने नहीं रख रहे थे. घरेलू क्रिकेट में विदर्भ को दो बार रणजी ट्रॉफी चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले उमेश यादव अब एक नई चुनौती और बेहतर अवसरों की तलाश में हैं
द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दौरान उमेश यादव ने अपने इस बड़े फैसले की पुष्टि की. उन्होंने कहा, “मैंने विदर्भ टीम से आगे बढ़ने का फैसला किया है. मुझे विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिल गया है. फिलहाल मैं कुछ अन्य राज्य क्रिकेट संघों के साथ बातचीत कर रहा हूं और जल्द ही तय करूंगा कि आगामी सीजन में मुझे किस टीम का प्रतिनिधित्व करना है
🚨UMESH YADAV LEAVING VIDARBHA ✅- He has received the NOC, he is set to play for another state in the coming domestic season. [Devendra Pandey] pic.twitter.com/5ZlSqDWiNM
नागपुर से अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत करने वाले उमेश यादव ने साल 2008 में मध्य प्रदेश के खिलाफ अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया था. अपने पहले ही रणजी सीजन में उन्होंने 14.60 की अविश्वसनीय औसत से 20 विकेट चटकाए थे, जिसके बाद वह अपनी रफ्तार के दम पर टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई थी. विदर्भ टीम के साथ उनका सफर बेहद ऐतिहासिक रहा.उन्होंने टीम को भारतीय घरेलू क्रिकेट के टॉप पर पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई
div
Source: NewsNationTV




