लंबे समय से लंबित बारापुला फेज-3 कॉरिडोर अब 29 सितंबर को उद्घाटन के लिए तैयार है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस परियोजना का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर दिल्ली…
Hindi News /
भारत /
दिल्ली एनसीआर न्यूज /
10 साल का इंतजार खत्म, दिल्ली में बारापुला फेज-3 बनकर तैयार, मिलेगी सिग्नल-फ्री कनेक्टिविटी, प्रवेश वर्मा ने बताया अमित शाह कब करेंगे उद्घाटन
लंबे समय से लंबित बारापुला फेज-3 कॉरिडोर अब 29 सितंबर को उद्घाटन के लिए तैयार है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस परियोजना का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रहेंगी। यह जानकारी दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने दी
3 min read
लंबे समय से लंबित बारापुला फेज-3 कॉरिडोर अब 29 सितंबर को उद्घाटन के लिए तैयार है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस परियोजना का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रहेंगी। यह जानकारी दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने दी जिन्होंने शनिवार को परियोजना स्थल का दौरा कर अंतिम तैयारियों की समीक्षा की और पूरे हो चुके निर्माण कार्यों का जायजा लिया
मिलेगी सिग्नल-फ्री कनेक्टिविटी
बारापुला फेज-3 पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज़-1 को सराय काले खां से जोड़ते हुए AIIMS और दक्षिण दिल्ली की ओर सिग्नल-फ्री कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। यह सराय काले खां स्थित मौजूदा बारापुला कॉरिडोर से जुड़ेगा, जिससे पूरा कॉरिडोर लगभग 9 किलोमीटर का हो जाएगा। इससे पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली के बीच सड़क संपर्क को मजबूती मिलेगी
एक दशक से दिल्ली कर रही थी इंतजार
निरीक्षण के दौरान PWD मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा “एक दशक से अधिक समय से दिल्ली इस परियोजना के पूरा होने का इंतजार कर रही थी। पिछली सरकार के दौरान यह परियोजना लंबित रही। हमारी सरकार बनने के बाद हमने इस परियोजना का लगातार फॉलो-अप किया, हर चरण में इसकी प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक अनुमतियां एवं मंजूरियां पूरी कराने के लिए काम किया। इन प्रयासों के बाद अब यह लंबे समय से लंबित काम पूरा हो चुका है और कॉरिडोर दिल्ली की जनता के लिए खोलने के लिए तैयार है। यह हमारे लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है कि यह महत्वपूर्ण सार्वजनिक बुनियादी ढांचा परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित समारोहों के दौरान जनता को समर्पित की जा रही है।”
पीएम मोदी के नेतृत्व में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाया जा रहा
प्रवेश साहिब सिंह ने आगे कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और शहरी कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से दिल्ली की महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को अधिक गति और जवाबदेही के साथ आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है।”
2014 में मिली थी परियोजना को मंजूरी
बता दें कि बारापुला फेज-3 परियोजना को 2014 में मंजूरी मिली थी और इसका निर्माण कार्य 2015 में शुरू हुआ था। परियोजना को मूल रूप से 2017 तक पूरा किया जाना था, लेकिन बाद में इसमें देरी हुई, जिसके चलते परियोजना की लागत में भी वृद्धि हुई। परियोजना की संशोधित लागत लगभग ₹1,635 करोड़ आई है
PWD अधिकारियों ने बताया कि एलिवेटेड कॉरिडोर के दोनों रैंप का निर्माण पूरा हो चुका है। इनमें एक रैंप मयूर विहार की ओर से जुड़ता है, जबकि दूसरा सराय काले खां के पास मौजूदा कॉरिडोर से जुड़ता है। यमुना नदी पर एक्स्ट्रा-डोज्ड ब्रिज का निर्माण भी पूरा हो चुका है, जो एलिवेटेड कॉरिडोर की कनेक्टिंग संरचना का हिस्सा है
साइकिल ट्रैक और पैदल यात्रियों के लिए सुविधाएं
कॉरिडोर में समर्पित साइकिल ट्रैक के साथ पैदल यात्रियों के लिए अनुकूल बुनियादी सुविधाएं भी शामिल हैं, ताकि सड़क का उपयोग करने वाले विभिन्न वर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखा जा सके
इसे भी पढ़ें- DUSU चुनाव में ABVP की जीत उन ताकतों की हार जो युवाओं को Gen Z का नाम देकर कर रहे थे गुमराह, बोले हर्ष मल्होत्रा
div
Source: Republic Bharat







