Skip to content
September 20, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
desh

PM मोदी की

September 20, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

इंदौर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर की गई कथित टिप्पणियों की भाजपा नेताओं ने कड़ी आलोचना की है। बीजेपी ने…

Hindi News /

भारत /

PM मोदी की ‘मां’ पर टिप्पणी से भड़की BJP, राहुल गांधी को सिखलाया भारतीय संस्कृति का पाठ

इंदौर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर की गई कथित टिप्पणियों की भाजपा नेताओं ने कड़ी आलोचना की है। बीजेपी ने इसे असभ्य संस्कृति को बढ़ावा देना और दिवंगत मां का अपमान बताया

3 min read

शनिवार, 19 सितंबर को मध्य प्रदेश के इंदौर में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां पर की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कड़ी आलोचना की है और तीखा प्रहार किया है

बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने राहुल गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा लोकसभा में विपक्ष के लीडर (LoP) को भारतीय संस्कृति , इतिहास और परंपराओं में मां की अहमियत को समझना चाहिए। वहीं, मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा बच्चों के सामने एक मिमिक्री वाले ने कांग्रेस के बड़े नेताओं के सामने मां के नाम की खिल्ली उड़ाकर चला गया, यह कतई बर्दाश्त नहीं

राहुल गांधी को भारतीय संस्कृति में मां का महत्व पता होना चाहिए-बृजभूषण सिंह

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व MP बृजभूषण शरण सिंह ने राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा ‘लोकसभा में विपक्ष के लीडर (LoP) को भारतीय संस्कृति , इतिहास और परंपराओं में मां की अहमियत को समझना चाहिए।’

आगे उन्होंने कहा ‘”यह राहुल जी की बदकिस्मती है। अगर मैं वहां होता या मेरे कार्यक्रम में किसी की भी मां के बारे में ऐसी टिप्पणी की जाती, सिर्फ मोदी जी की मां ही नहीं, बल्कि किसी की भी मां के बारे में – तो मैं उसे रोकने की कोशिश करता और अफसोस जाहिर करता।”

उन्होंने आगे कहा, “अगर राहुल जी के सामने, उनके मंच पर देश के लोगों की मां का अपमान हो रहा हो और वह भी ऐसी मां का जो अब इस दुनिया में नहीं हैं , तो उस पर राहुल जी का हंसना दुर्भाग्यपूर्ण है।”

कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी को लिया आड़े हाथों

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा ‘”हमारे यहां मां का स्थान सर्वोच्च है। भगवान से पहले मां के चरण स्पर्श करना चाहिए क्योंकि भगवान भी मां की कोख से जन्म लेते हैं। यदि कोई मां का अपमान करे, मां की खिल्ली उड़ाए तो इसे बर्दाश्त करना चाहिए क्या

आगे उन्होंने कहा ‘कल सरेआम बच्चों के सामने एक मिमिक्री वाले ने कांग्रेस के बड़े नेताओं के सामने मां के नाम की खिल्ली उड़ाकर चला गया, किसी की भी मां हो मां तो मां होती है।”

‘ना संस्कार जानते हैं और ना ही मर्यादा सीखा-CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा ‘जिनमें संस्कार नहीं हैं और जो भारत और भारतीयता का अपमान करने को ही अपने जीवन का एकमात्र लक्ष्य मानते हैं, उनसे ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना को समझने की उम्मीद करना बेकार है; मुझे लगता है कि देश को उनसे कोई भी उम्मीद करना छोड़ देना चाहिए

ये लोग पदभ्रष्ट लोग हैं, जो हर वो काम करते हैं जो भारत को बदनाम कर सके, भारत की गरिमा को बर्बाद कर सके और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचा सके।’

ये भी पढ़ें: ‘सपा सरकार में अलग तरह की गुंडागर्दी थी’: ओवैसी का अखिलेश पर तीखा हमला, यूपी सरकार को भी घेरा

div

Source: Republic Bharat

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *