Skip to content
September 21, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
videsh

ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है! ट्रंप ने सफाया करने की दी धमकी, नागरिकों से की देश छोड़ने की अपील

September 21, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है. अमेरिका ने ईरान में नए हमलों की धमकी दी है. साथ ही अपनों नागरिकों को तुरंत ईरान छोड़ने की…

US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है. अमेरिका ने ईरान में नए हमलों की धमकी दी है. साथ ही अपनों नागरिकों को तुरंत ईरान छोड़ने की सलाह दी है. हालांकि ईरानी सेना ने भी ट्र्ंप की धमकियों का जवाब दिया है. ईरान सेना ने अमेरिकी सेना को मुंहतोड़ जवाब देने की बात कही है. दोनों देशों की धमकियों ने मिडिल ईस्ट में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। रविवार को दोनों देशों ने एक-दूसरे को सख्त चेतावनी दी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान किसी समझौते के लिए तैयार नहीं होता है, तो उसे गंभीर आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है और उसके नेतृत्व का सफाया कर दिया जाएगा. दूसरी ओर, ईरानी सेना ने साफ कहा कि अमेरिका की ओर से किसी नए हमले का जवाब पहले से भी ज्यादा मजबूती के साथ दिया जाएगा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए ईरान को लेकर नई यात्रा चेतावनी जारी की है. अमेरिका ने लोगों से किसी भी वजह से ईरान की यात्रा नहीं करने की अपील की है. साथ ही, जो अमेरिकी नागरिक पहले से ईरान में मौजूद हैं, उन्हें जल्द से जल्द देश छोड़ने की सलाह दी गई है. ईरान में अमेरिकी वर्चुअल दूतावास ने सुरक्षा चेतावनी जारी करते हुए कहा कि क्षेत्र की स्थिति अभी भी तनावपूर्ण और अस्थिर है. दूतावास ने उड़ानें रद्द होने, हवाई क्षेत्र बंद होने और यात्रा से जुड़ी अन्य परेशानियों की आशंका भी जताई है. अमेरिका ने अपनी चेतावनी में साफ कहा कि किसी भी कारण से ईरान की यात्रा न करें। ईरान में मौजूद अमेरिकी नागरिकों को तुरंत देश छोड़ देना चाहिए

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के नेताओं को समझौता कर लेना चाहिए, या तो वे आर्थिक रूप से बर्बाद हो जाएंगे या उनका सफाया कर दिया जाएगा. फॉक्स न्यूज के रिपोर्टर के मुताबिक, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के इस सप्ताह संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क आने की उम्मीद है. इस पर ट्रंप ने कहा कि वह पेजेश्कियन से मुलाकात के लिए तैयार हैं

अमेरिकी मिशन ने ईरान और आसपास के इलाकों में मौजूद अपने नागरिकों से ज्यादा सतर्क रहने की अपील की है. उन्हें हवाई अड्डों, एयरलाइनों और सीमा चौकियों से जुड़ी किसी भी नई जानकारी पर नजर रखने को कहा गया है. अमेरिका ने यह भी बताया कि ईरान की जमीनी सीमाओं पर नियम और प्रक्रियाएं बिना किसी सूचना के बदल सकती हैं. इसलिए यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे जिस देश में जाना चाहते हैं, वहां के प्रवेश नियमों की पहले से जानकारी जरूर ले लें

कई महीनों से दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है और बातचीत के बावजूद किसी बड़े समझौते के संकेत नहीं मिल रहे हैं. दोनों पक्ष अपनी-अपनी मांगों पर कायम हैं. इस टकराव का असर केवल ईरान और मेरिका तक सीमित नहीं है, बल्कि वैश्विक ऊर्जा बाजार पर भी इसका दबाव बढ़ रहा है. वहीं, ईरान की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचा है और पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल और गहरा गया है

div

Source: NewsNationTV

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *