Skip to content
September 21, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
manoranjan

‘जब वी मेट’ नहीं करना चाहती थीं Kareena Kapoor, फिर कैसे बदला उनका मन? जानें दिलचस्प किस्सा

September 21, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

Kareena Kapoor Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं. कपूर खानदान से ताल्लुक रखने के बावजूद करीना ने फिल्म इंडस्ट्री में…

Kareena Kapoor Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं. कपूर खानदान से ताल्लुक रखने के बावजूद करीना ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है. उन्होंने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं, लेकिन ‘जब वी मेट’ की गीत ने उनके करियर को एक अलग मुकाम दिया. हाल ही में करीना की फिल्म ‘दायरा’ भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसमें उनकी एक्टिंग को लेकर चर्चा हो रही है

करीना कपूर के जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको उनकी जिंदगी और करियर से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर शायद आपको भी हैरानी होगी. जिस ‘जब वी मेट’ ने करीना कपूर को गीत के किरदार के जरिए घर-घर में मशहूर कर दिया था, दरअसल करीना ने शुरुआत में इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया था. इतना ही नहीं बाद में उनके को-स्टार शाहिद कपूर ने उन्हें फिल्म करने के लिए मनाया था

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी ‘जब वी मेट’ में करीना कपूर और शाहिद कपूर की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. फिल्म में करीना ने गीत का किरदार निभाया था, जो आज भी बॉलीवुड के यादगार किरदारों में गिना जाता है. हालांकि, एक पुराने इंटरव्यू में करीना कपूर ने बताया था कि शुरुआत में उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था. दरअसल, उस समय इम्तियाज अली के करियर का शुरुआती दौर था. ‘जब वी मेट’ उनके करियर की दूसरी फिल्म थी और करीना को इस बात को लेकर थोड़ी झिझक थी कि उन्हें फिल्म करनी चाहिए या नहीं. करीना ने बताया था कि उन्होंने इम्तियाज अली की पहली फिल्म ‘सोचा ना था’ तक नहीं देखी थी. ऐसे में उन्हें उनके काम और निर्देशन के स्टाइल के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी. यही वजह थी कि वो फिल्म को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं थीं

View this post on Instagram

करीना के फिल्म को मना करने के पीछे सिर्फ यही वजह नहीं थी. उस दौर में एक्ट्रेस कुछ अलग तरह के किरदार निभाना चाहती थीं और उन्हें लग रहा था कि शायद ये फिल्म उनके लिए सही चुनाव नहीं होगी. जब करीना ने फिल्म करने से इनकार कर दिया, तो उनके को-स्टार शाहिद कपूर ने उनसे बात की. शाहिद ने करीना को फिल्म करने के लिए समझाया और उन्हें इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए मनाया. आखिरकार करीना ने शाहिद की बात मान ली और फिल्म के लिए हामी भर दी. इसके बाद जो हुआ वो हिंदी सिनेमा के इतिहास का यादगार हिस्सा बन गया

साल 2007 में रिलीज हुई ‘जब वी मेट’ में करीना कपूर ने गीत का किरदार निभाया था. फिल्म में उनका चुलबुला, बेबाक और कॉन्फिडेंट अंदाज दर्शकों को इतना पसंद आया कि गीत देखते ही देखते पॉपुलर कल्चर का हिस्सा बन गई. करीना के करियर में ये किरदार बेहद खास साबित हुआ. फिल्म के बाद उनके डायलॉग्स, स्टाइल और गीत के अंदाज को खूब पसंद किया गया. आज भी सोशल मीडिया पर फैंस गीत के लुक और डायलॉग्स को रीक्रिएट करते नजर आते हैं. वहीं, फिल्म में शाहिद कपूर ने आदित्य कश्यप का किरदार निभाया था. करीना और शाहिद की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को भी दर्शकों ने खूब सराहा

View this post on Instagram

‘जब वी मेट’ सिर्फ करीना कपूर और शाहिद कपूर के करियर की यादगार फिल्मों में शामिल नहीं है, बल्कि इम्तियाज अली की चर्चित फिल्मों में भी इसकी खास जगह है. फिल्म की कहानी, किरदार और डायलॉग्स आज भी दर्शकों के बीच पॉपुलर हैं. दिलचस्प बात ये है कि जिस फिल्म को करीना ने शुरुआत में करने से मना कर दिया था, वही फिल्म आगे चलकर उनके करियर के सबसे आइकॉनिक प्रोजेक्ट्स में शामिल हो गई. गीत का किरदार आज भी करीना कपूर के सबसे चर्चित किरदारों में गिना जाता है

ये भी पढ़ें: Box Office Collection: संडे को ‘हनुमान अंश’ ने की शानदार कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने भी मचाया धमाल, जानें ‘दायरा’ और ‘वाइब’ का हाल

div

Source: NewsNationTV

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *