Skip to content
September 21, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
desh

BREAKING: जमुई छेड़छाड़ कांड में ताबड़तोड़ एक्शन, पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज, 3 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जांच के लिए SIT गठित

September 21, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

Jamui Viral Video: बिहार के जमुई मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर…

Hindi News /

भारत /

बिहार न्यूज /

Jamui Viral Video: बिहार के जमुई मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज करने के बाद इस मामले की जांच के लिए SIT की टीम गठित कर दी गई है

2 min read

बिहार के जमुई में एक लड़की के साथ कई युवकों ने मिलकर बदसलूकी की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इस घटना के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच अब खबर आई है कि इस मामले की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित कर दिया गया है

जमुई पुलिस द्वारा जारी प्रेस रिलीज में कहा गया कि पुलिस अधीक्षक महोदय, जमुई श्री विश्वजीत दयाल के आदेशानुसार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सुश्री दीप्ति मोनाली के नेतृत्व में एक विशेष S.I.T. टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है

जमुई छेड़छाड़ मामले में SIT गठित

जमुई पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा ‘जमुई जिला अंतर्गत एक नाबालिग छात्रा और उसके मित्र के साथ छेड़खानी एवं अभद्र व्यवहार करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस अत्यंत संवेदनशील मामले को संज्ञान में लेते हुए जमुई पुलिस द्वारा त्वरित कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और सुश्री दीप्ति मोनाली के नेतृत्व में एक विशेष S.I.T. टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है

पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज

प्रेस विज्ञप्ति में आगे कहा गया ‘इस संबंध में जमुई थाना कांड सं०-428/26, दिनांक- 21.09.2026, धारा- 74 / 76/3(5) बी०एन०एस० एवं 08/12 पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत दर्ज किया गया। वायरल विडियो में आरोपियों की पहचान कर ली गई है। तीन आरोपी गिफ्तार। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी एवं अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है

तीनों आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए जमुई पुलिस ने तत्परता दिखाई और नगर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर तीन मुख्य आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए तीनों युवकों की उम्र 25 से 26 साल के बीच बताई जा रही है। आरोपियों की पहचान मिथिलेश, प्रमोद और गोलु कुमार के रूप में हुई है। मामले में कुल 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है

जमुई घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान

वहीं, जमुई घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने गंभीरता दिखाते हुए स्वतः संज्ञान लिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर ने बिहार के डीजीपी को पत्र लिखकर तत्काल फिर दर्ज करने की पहचान करने और समय वक्त तरीके से निष्पक्ष जांच करने को कहा है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने 7 दिन के अंदर ATR रिपोर्ट भी मांगी

ये भी पढ़ें: गोद में उठाया, इधर-उधर किया बैड टच और…जमुई में बीच सड़क युवती के साथ हैवानियत, ब्वॉयफ्रेंड संग देख तीन युवकों ने की घटिया हरकत; VIDEO वायरल

div

Source: Republic Bharat

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *