Skip to content
September 22, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
khel

sian Games 2026: सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स 2026 में ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं, खेल मंत्री ने दी बधाई

September 21, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

Asian Games 2026: जापान के आइची-नागोया में जारी एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा बरकरार है। सोमवार को एथलीट सुचिका तारियाल ने इतिहास रहते हुए भारत…

Hindi News /

खेल समाचार /

Asian Games 2026: सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स 2026 में ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं, खेल मंत्री ने दी बधाई

Asian Games 2026: जापान के आइची-नागोया में जारी एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा बरकरार है। सोमवार को एथलीट सुचिका तारियाल ने इतिहास रहते हुए भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) में देश के लिया पहला मेडल जीता

खेल समाचार

3 min read

Asian Games 2026: जापान के आइची-नागोया ने जारी एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का जलवा बरकरार है। सोमवार को भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) एथलीट सुचिका तारियाल ने देश का पहला ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया

नागोया में महिलाओं के ट्रेडिशनल 60kg MMA इवेंट के सेमीफ़ाइनल में जगह बनाकर सुचिका ने एशियन गेम्स में भारत का पहला मेडल पक्का कर लिया था। उन्होंने अल्तानचिमेग बैगलमा को हराया था। उन्होंने ग्लोबल लेवल पर भारत का तिरंगा लहराया और सिंगापुर की हुई हून टीओ से 2-0 से हारने के बाद ब्रॉन्ज मेडलिस्ट के तौर पर फिनिश किया। उनके इस जीत पर कई बड़ी हस्तियों ने बधाई दी है

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) में देश के लिए पहला मेडल

जापान के आइची-नागोया ने जारी एशियन गेम्स 2026 में भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) एथलीट सुचिका तारियाल ने देश का पहला ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। हालांकि, मेडिकल कारणों से उनके साथी वरुण सान्याल का एशियन गेम्स में MMA का सफ़र शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया, लेकिन सुचिका ने भारतीय MMA का प्रतिनिधित्व करते हुए ग्लोबल लेवल पर तिरंगा लहराया। सिंगापुर की हुई हून टेओ से 2-0 से हारने के बाद उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता

जीत के बाद सुचिका तारियाल क्या बोलीं

मेडल जीतने के बाद सुचिका तारियाल ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा ‘”वहां मौजूद सभी लोगों ने मुकाबला देखा और मुझसे कहा कि मैंने बहुत अच्छा मुकाबला किया। हालांकि मैं मेडल का रंग नहीं बदल सकी, लेकिन मुझे गर्व है कि मैं अपने देशवासियों के दिलों में जगह बना पाई।”

क्रिकेटर शिखर धवन ने तारियाल को दी बधाई

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी शिखर धवन ने सुचिका तारियाल को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा “भारतीय खेलों के लिए क्या पल है! सुचिका तारियाल एशियाई खेलों में भारत के लिए पहला MMA मेडल लेकर आईं। बधाई हो।”

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी दी बधाई

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) एथलीट सुचिका तारियाल ने देश का पहला ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर बधाई देते हुए एक्स पर लिखा ‘”भारत के लिए एक ऐतिहासिक पल! सुचिका तारियाल ने #AsianGames2026 में शानदार ब्रॉन्ज मेडल के साथ भारत के लिए पहला MMA मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। पूरे देश को आप पर गर्व है!”

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026 में भारत का ‘सुपर मंडे…’भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर नॉकआउट में बनाई जगह

div

Source: Republic Bharat

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *