पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अपने बड़बोलेपन की वजह से ट्रोल हो रहे हैं. दरअशल, मंगलवार को शहबाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया. इस दौरान,…
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अपने बड़बोलेपन की वजह से ट्रोल हो रहे हैं. दरअशल, मंगलवार को शहबाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया. इस दौरान, उन्होंने ऐसा बयान दे दिया, जो उनके ही गले की हड्डी बन गया है. शहबाज ने अपने संबोधन में पाकिस्तान की आतंकवाद विरोधी कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान इन चरमपंथियों पर काबू नहीं करता तो आज ये आतंकवादी न्यूयॉर्क और लंदन जैसे शहरों पर खुलेआम घूम रहे होते
दरअसल, शहबाज शरीफ पाकिस्तान का बखान करते हुए पाकिस्तान के त्याग और योगदान के बारे में बताना चाह रहे थे. उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान एक मजबूत दीवार की तरह खड़ा है. अगर उनके सुरक्षाबल इन आतंकियों का सामना नहीं करते तो पूरी दुनिया में तबाही मच सकती थी. सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक इस बयान की कड़ी निंदा हो रही है
‘If we haven’t controlled our terrorists, they would be roaming on the streets of New York or London”- Pakistan PM Shehbaz Sharif at UNGA pic.twitter.com/2bHJaAKEaG
बता दें, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के इस बयान को पाकिस्तान की आतंकवाद को लेकर बड़ी स्वीकृति भी मानी जा रही है. फॉरेन एक्सपर्ट और पॉलिटिकल एक्सपर्ट का कहना है कि शहबाज शरीफ अपने बयान से अनजाने में यह कबूल कर बैठे कि आतंकवादियों की कमान और उनका नियंत्रण पूर्ण रूप से पाकिस्तान के हाथों में हैं
इंटरनेशनल लेवल पर शरीफ के बयान की आलोचना हो रही है. यह बयान आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई का प्रमाण देने से अधिक दुनिया को डराने और ब्लैकमेल करने जैसा लग रहा है. एक्सपर्ट का कहना है कि शहबाज शरीफ आतंकवाद के नाम पर दुनिया में अपनी स्थिति मजबूत दिखाना चाहते हैं. हालांकि, सच्चाई है कि पाकिस्तान लंबे वक्त से सीमा पार आतंकवाद का मुख्य प्रयोजक रहा है
शहबाज शरीफ के पाकिस्तान दौरे के बीच, न्यूयॉर्क की सड़कों पर उनका विरोध हो रहा है. विरोध पाकिस्तानी मूल के नागरिक ही कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पाकिस्तान एक और आर्थिक संकट झेल रहा है तो वहीं, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री करोड़ों रुपये के आलीशान विमान से न्यूयॉर्क घूम रहे हैं. शहबाज शरीफ के खिलाफ वहां के सबसे व्यस्त पेन स्टेशन के बाहर पीटीआई समर्थकों ने चोर और चेरी ब्लॉसम जैसे पोस्ट लगाकर अपना विरोध दर्ज करवाया
div
Source: NewsNationTV






