बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा और उसके दोस्त के साथ हुई कथित छेड़छाड़ और मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद से बिहार की राजनीति गरमा गई है. घटना को लेकर विपक्…
बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा और उसके दोस्त के साथ हुई कथित छेड़छाड़ और मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद से बिहार की राजनीति गरमा गई है. घटना को लेकर विपक्षी नेता तेजस्वी यादव बिहार सरकार को घेर रही है. विपक्ष सवाल और कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रही है. मामले में केंद्रीय मंत्री और जदयू नेता ललन सिंह ने विपक्ष पर घटना का राजनीतिक इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है
पुलिस के अनुसार, घटना 19 सितंबर की शाम जमुई-लखीसराय सीमा के पास हुई. दोनों नाबालिग छात्र-छात्रा कोचिंग से घर लौट रहे थे. इस दौरान, कुछ युवकों ने उन्हें कथित रूप से रोक लिया और बदतमीजी की. वीडियो सामने आते ही पुलिस ने मामले में स्वत संज्ञान लिया और कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है. मामले में POCSO एक्ट और BNS की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है. पुलिस ने मामले की जांच के लिए महिला अधिकारी की लीडरशिप में SIT का गठन किया है
घटना को लेकर तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधा और बिहार में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को लेकर सवाल किए. उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस-प्रशासन को मामले को दबाने की बजाए दबाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए
जमुई कांड के वक्त जातीय सम्मेलन कर रहे सम्राट चौधरी ने रात में पुलिस अधिकारी को फ़ोन घुमाकर पूछा CM: लड़की छेड़ने वाले ने किस रंग का गमछा लपेटा हुआ था? पुलिस- सर…..भगवा! एकदम आप जैसा CM:- फिर तो वह भगवा बलात्कारी ना हुआ। मतलब विचार से तो सात्विक और मोदी समर्थक ही होगा ना…
तेजस्वी यादव और विपक्ष के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का बयान सामने आया. उन्होंने घटना को दुखद और गंभीर बताया. उन्होंने कहा कि विपक्ष को इस मुद्दे पर राजनीति करने से बचना चाहिए. उन्होंने कहा कि ‘उनको शायद पता नहीं है कि बिहार में कानून का राज है जिसे नीतीश कुमार जी ने 2006 में लागू किया था. पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने यह साबित कर दिया है कि बिहार में ऐसी घटना करने वाले अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे. विरोधी दल के नेता 2005 से पहले का बिहार याद कर लें, जब सूर्यास्त के बाद कोई बहू-बेटी घर से नहीं निकलती थी. पीड़ित परिवार के साथ हम सब खड़े हैं, सरकार खड़ी है. बिहार में सम्राट चौधरी जी की सरकार अपराधियों को उनकी जगह पहुंचाएगी.’
मामले में अन्य राजनीतिक नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. राज्य महिला आयोग ने घटना का संज्ञान लिया है और पीड़िता से मुलाकात करके मामले की जानकारी जुटाने की बात की है
div
Source: NewsNationTV






