Skip to content
September 22, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
desh

जमुई छात्रा बदसलूकी मामले पर खुशबू पाटनी का फूटा गुस्सा, उठाए गंभीर सवाल

September 22, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा की बेरहमी से पिटाई और छात्रा से छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के बाद मामला गरमा गया है। इस घटना से स्थानीय लोगों और सोशल…

Hindi News /

मनोरंजन समाचार /

बॉलीवुड न्यूज /

‘IAS-IPS देने वाले बिहार में…’ जमुई छात्रा बदसलूकी मामले पर खुशबू पाटनी का फूटा गुस्सा, व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल

बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा की बेरहमी से पिटाई और छात्रा से छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के बाद मामला गरमा गया है। इस घटना से स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स में भारी आक्रोश है

मनोरंजन समाचार

2 min read

बिहार के जमुई जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सरेआम एक नाबालिग छात्र और छात्रा के साथ न केवल बेदर्दी से मारपीट की गई, बल्कि छात्रा के साथ सरेराह छेड़खानी भी हुई। इस बर्बरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। यह मामला अब सिर्फ स्थानीय राजनीति तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसकी गूंज मुंबई के फिल्म जगत तक पहुँच चुकी है। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने इस पर अपना कड़ा ऐतराज जताते हुए समाज की सड़ चुकी मानसिकता पर तीखे सवाल खड़े किए हैं

खुशबू पाटनी का तीखा हमला- ‘विश्वगुरु बनेगा ऐसा भारत?’

घटना पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए खुशबू पाटनी ने एक वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंने सीधे तौर पर देश की कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाए। खुशबू ने कहा, ‘महान भारत… विश्वगुरु बनेगा भारत? ऐसा बनेगा जहां औरत जात की कोई इज्जत ही नहीं है?’ उन्होंने घटना का जिक्र करते हुए आरोपियों की घटिया मानसिकता को आड़े हाथों लिया और उन्हें अनपढ़, जाहिल व समाज का कलंक करार दिया जो अपनी नाकामियों की भड़ास बेकसूर बच्चों पर निकालते हैं

अपराधियों की मानसिकता और सामाजिक ताने-बाने पर सवाल

खुशबू ने आरोपियों के पारिवारिक माहौल और उनकी सोच पर प्रहार करते हुए कहा कि ऐसे अपराधी अक्सर अपने घरों में हिंसा देखकर बड़े होते हैं, इसलिए उन्हें सड़कों पर महिलाओं के साथ बदसलूकी करना सामान्य लगता है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर दो दोस्तों के साथ चलने या स्कूटी पर घूमने से इन विकृत मानसिकता वाले लोगों को क्या चिढ़ है? उन्होंने कहा कि अपनी जिंदगी में कुछ न उखाड़ पाने वाले नाकारा लोग ही इस तरह की गुंडागर्दी में लिप्त होते हैं

बिहार के आत्मसम्मान को ललकार और कड़े सबक की मांग

बिहार के लोगों को आत्ममंथन की सलाह देते हुए उन्होंने कहा, ‘जिस प्रदेश से सबसे ज्यादा IAS-IPS निकलते हैं, वहां की कानून-व्यवस्था इतनी बदहाल क्यों है? इस बार इस घटना को अपनी ईगो पर लीजिए।’वीडियो के अंत में उन्होंने प्रशासन से अपराधियों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई की मांग की जिससे उनकी रूह कांप उठे। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारतीय संविधान हर नागरिक को अपनी मर्जी से जीने का अधिकार देता है और किसी भी ‘छपरी लॉट’ को किसी की आजादी छीनने का हक नहीं है

div

Source: Republic Bharat

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *