Skip to content
October 18, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
desh

दुर्गा पूजा पर रांची वासियों को नहीं होगी परेशानी, नगर निगम ने पूजा समितियों संग मिलकर कसी कमर

September 22, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

Ranchi Durgapuja 2026: त्योहारों का मौसम आते ही राजधानी रांची में उत्साह और उमंग का माहौल बनने लगा है. करमा पूजा के साथ ही पर्व का यह सिलसिला अब दुर्गा पूजा, द…

Ranchi Durgapuja 2026: त्योहारों का मौसम आते ही राजधानी रांची में उत्साह और उमंग का माहौल बनने लगा है. करमा पूजा के साथ ही पर्व का यह सिलसिला अब दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ तक लगातार चलेगा. ऐसे में शहर की व्यवस्था को चाक चौबंद रखने और श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा से बचाने के लिए रांची नगर निगम ने पूरी ताकत झोंक दी है. दुर्गा पूजा के भव्य आयोजन को देखते हुए नगर निगम सभागार में पूजा पंडाल समितियों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई. नगर आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक का मुख्य मकसद पूजा पंडालों के आसपास बुनियादी नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना और समितियों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका समाधान निकालना था

बैठक के दौरान राजधानी के छोटे बड़े सभी पूजा पंडालों के प्रतिनिधि मौजूद रहे. नगर निगम ने हर साल की तरह इस बार भी एक तय प्रक्रिया के तहत सभी समितियों को एक मंच पर बुलाया ताकि उनकी जरूरत को समझा जा सके. अलग अलग इलाकों से आए पूजा समितियों के पदाधिकारियों ने अपने अपने पंडाल परिसर और आसपास की जमीनी समस्याओं को खुलकर निगम के सामने रखा. किसी पंडाल समिति को कचरा उठाने के लिए डस्टबिन की दरकार थी, तो कहीं पीने के साफ पानी की व्यवस्था करने की मांग की गई. कई इलाकों में पंडाल के रास्ते उबड़ खाबड़ होने के कारण जेसीबी मशीन की मदद से जमीन समतल कराने का आग्रह भी किया गया

पूजा समितियों ने निगम के सामने मुख्य रूप से सड़कों की बदहाली और लटकते बिजली के तारों की समस्या उठाई. बारिश के कारण कई रास्तों पर गड्ढे बन गए हैं, जिससे पूजा के दिनों में भारी भीड़ उमड़ने पर लोगों को चलने में दिक्कत हो सकती है. इसके अलावा पंडालों के पास झूलते तार और खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट भी सुरक्षा के लिहाज से बड़ी चुनौती हैं. नगर निगम ने साफ किया कि जो भी समस्याएं सीधे तौर पर निगम के दायरे में आती हैं, उन पर तुरंत काम शुरू किया जाएगा. सड़क की मरम्मत और उबड़ खाबड़ जगहों को भरने के लिए विशेष टीम को तैनात किया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही पूरी तरह सुरक्षित रहे

div

Source: NewsNationTV

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *