Skip to content
September 22, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
manoranjan

प्रभास की मेगा बजट ‘फौजी’ हुई पोस्टपोन, 3 दिसंबर को नहीं होगी रिलीज, मेकर्स को किस बात का लगा डर?

September 22, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

Prabhas Fauzi Release Delayed:साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की मेगा बजट फिल्म 'फौजी' (Fauzi) को लेकर फैंस के बीच काफी लंबे समय से क्रेज देखा जा रहा था. फैंस…

Prabhas Fauzi Release Delayed:साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की मेगा बजट फिल्म ‘फौजी’ (Fauzi) को लेकर फैंस के बीच काफी लंबे समय से क्रेज देखा जा रहा था. फैंस उन्हें राजा साब के बाद बड़े पर्दे पर दोबारा देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे. हालांकि, फिल्म की रिलीज को लेकर जो खबर सामने आई है, उसने फैंस को निराश कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, प्रभास की फौजी की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई है. हनु राघवपुड़ी के निर्देशन में बन रही ये पीरियड ड्रामा फिल्म पहले 3 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब फैंस को इसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है.आइए जानते हैं कि मेकर्स ने ये फैसला क्यों लिया, क्या उन्हें किसी दूसरी फिल्म से क्लैश होना डर था या इसके पीछे की कोई और वजह है

फौजी के मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट 3 दिसंतबर 2026 रखी थी. इसी महीने शाहरुख खान की किंग भी रिलीज होने वाली है, जिसको लेकर काफी बज बना हुआ है. ऐसे में समझा रहा है कि फौजी के मेकर्स ने क्लैश के डर से इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है. सोशल मीडिया पर इस तरह के दावे किए जा रहे हैं कि मेकर्स ने ये फैसला इसलिए लिया है, ताकि शाहरुख खान की फिल्म की वजह से उन्हें नुकसान न उठाना पड़ जाए. दरअसल, साउथ की फिल्मों को बड़ी संख्या में हिंदी ऑडियंस पसंद करती है. ऐसे में एक समय दो बड़ी फिल्मों के रिलीज होने से फौजी के लिए रिस्क हो सकता है. बहरहाल, आपको यहां पर साफ कर दें कि मेकर्स ने किसी डर की वजह से फिल्म की रिलीज डेट टालने का फैसला नहीं लिया है. इसकी कुछ और वजह है

हाल में फौजी के मेकर्स ने ऐलान किया कि वो प्रभास की अपकमिंग फिल्म फौजी को पोस्टपोन कर रहे हैं. हालांकि, उनकी ओर से रिलीज डेट की अनाउंसमेंट नहीं की गई. ऐसे में अब फिल्म अपनी तय रिलीज डेट पर सिमेमाघरों में दस्तक नहीं देगी. फिल्म के प्रोड्यूसर रवि शंकर ने एक्टर नानी की अपकमिंग फिल्म द पैराडाइज के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान बताया कि फौजी की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया जा रहा है. उन्होंने कहा, ‘फिल्म को पूरा करने के लिए हमें थोड़ा और समय चाहिए, इसलिए इसकी रिलीज डेट को थोड़ा आगे बढ़ाया जा रहा है. ये नेक्स्ट लेवल की फिल्म है. आपने ‘बाहुबली’ के बाद प्रभास को इतने शानदार लुक में नहीं देखा होगा. ये उसी स्तर की फिल्म है. हालांकि, फिल्म को थोड़ा आगे बढ़ाने के लिए माफी. आप इसे पूरी जिंदगी याद रखेंगे. ये बहुत बड़ी और शानदार फिल्म है.’

View this post on Instagram

अगर फौजी अपनी तय रिलीज डेट पर रिलीज होती तो इसकी टक्कर तीन बड़ी फिल्मों से होती है. दरअसल, 4 दिसंबर को नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ और दुलकर सलमान की ‘श्री श्री’ रिलीज हो रही है. इसके अलावा शाहरुख खान की किंग भी इसी महीने रिलीज होने के लिए तैयार है. ऐसे में फौजी की रिलीज डेट नहीं टलती तो इसका वृषकर्मा, श्रीश्री और किंग से महामुकाबला देखने के लिए मिलता. हालांकि, अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि मेकर्स ने ऐलान कर दिया है कि फिल्म पर अभी और काम किया जा रहा है. इसी के साथ फैंस को अब ‘फौजी’ की नई रिलीज डेट का इंतजार करना पड़ेगा

‘फौजी’ में प्रभास के साथ कई दिग्गज कलाकार नजर आएंगे. फिल्म में इमानवी फीमेल लीड रोल में हैं. उनके अलावा अनुपम खेर, जया प्रदा, मिथुन चक्रवर्ती और चैत्रा जे. आचार जैसे अहम कलाकार भी इसका हिस्सा हैं. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मेकर्स अब ‘फौजी’ को अगले साल के शुरुआत में रिलीज कर सकते हैं. लेकिन अभी इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है. कहा जा रहा है कि फिल्म की नई रिलीज डेट को लेकर आखिरी फैसला नेटफ्लिक्स के साथ बातचीत के बाद लिया जा सकता है

div

Source: NewsNationTV

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *