Skip to content
September 22, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
desh

Shradh 2026 Dates: पितृ पक्ष 2026 की सभी तिथियों की पूरी लिस्ट, देखें श्राद्ध कैलेंडर

September 22, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

Shradh 2026 Dates: पितरों का श्राद्ध करने के लिए पितृपक्ष का समय सबसे उचित माना जाता है. इस साल पितृपक्ष की तारीखों में एक विशेषता है. साल 2026 में चतुर्थी और…

Shradh 2026 Dates: पितरों का श्राद्ध करने के लिए पितृपक्ष का समय सबसे उचित माना जाता है. इस साल पितृपक्ष की तारीखों में एक विशेषता है. साल 2026 में चतुर्थी और पंचमी तिथि का श्राद्ध एक ही दिन पर यानी 30 सितंबर को संयोग बन रहा है. इस कारण से पितृपक्ष की तारीखों को सामान्य तरीके से नहीं गिना जा सकता है. पितृपक्ष की मुख्य तिथि 27 सितंबर को है. इस दिन से पितृपक्ष की शुरुआत होगी और 10 अक्टूबर तक चलेगा. वहीं, 26 सितंबर को पूर्णिमा श्राद्ध होगा. चलिए जानते हैं श्राद्ध की पूरी तिथियां

द्रिक पंचांग के अनुसार, 26 सितंबर को शनिवार के दिन पूर्णिमा श्राद्ध होगा. इसके अगले दिन यानी 27 सितंबर रविवार से कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा के साथ पितृपक्ष की मुख्य श्राद्ध तिथियां शुरू हो जाएंगी. 28 सितंबर को द्वितीया और 29 सितंबर को तृतीया श्राद्ध किया जाएगा, 29 सितंबर को ही महाभरणी भी है

इस बार सबसे खास तिथि 30 सितंबर को है. बुधवार के दिन चतुर्थी और पंचमी तिथि का संयोग बन रहा है. इन दोनों तिथियों का एक दिन पर श्राद्ध होगा. इस तिथि का क्षय होने की वजह से दोनों श्राद्ध एक ही तारीक पर होंगे. इसलिए, इस बार पितृपक्ष कैलेंडर में 30 सितंबर के बाद की तारीखों में एक दिन का अंतर देखने को मिलेगा

धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस तिथि पर किसी व्यक्ति का निधन हुआ हो, उस तिथि पर ही श्राद्ध किया जाता है. इसलिए, सिर्फ अंग्रेजी कैलेंडर की तारीख देखकर श्राद्ध तय नहीं होती है. अगर किसी परिजन की मृत्यु तिथि ज्ञात नहीं है या फिर उसका श्राद्ध तिथि पर नहीं हुआ है, तो उस पर सर्वपितृ अमावस्या को श्राद्ध करने की परंपरा बताई जाती है

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

div

Source: NewsNationTV

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *