Skip to content
September 23, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
manoranjan

विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी का होगा फिल्मी डेब्यू, कैंसर को हराने के बाद बनेंगी हीरोइन

September 23, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

Vivek Oberoi Adopted Daughter Film Debut: बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) अपनी एक्टिंग के साथ-साथ सोशल वर्क के लिए भी जाने जाते हैं. वह कई मौकों पर ज…

Vivek Oberoi Adopted Daughter Film Debut: बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) अपनी एक्टिंग के साथ-साथ सोशल वर्क के लिए भी जाने जाते हैं. वह कई मौकों पर जरूरतमंदों की हेल्प कर चुके हैं. एक्टर कई सालों से सोशल वर्क के काम में एक्टिव हैं. उन्होंने कई कैंसर पीड़ित बच्चों के इलाज में मदद की थी. इसमें एक ढाई साल की सहारा शाह (Sahara Shah) भी थी, जो कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं. उन्होंने साल 2006 के आसपास सहारा को गोद लिया था और उनका कैंसर का इलाज कराया. जिसके बाद उन्होंने इस बीमारी से जंग जीती थीं. अब एक बार फिर सहारा और विकेक ओबेरॉय चर्चा में हैं. दरअसल, 22 साल की हो चुकी सहारा फिल्मी डेब्यू करने जा रही हैं. आइए उनके बारे में जानते हैं, साथ ही ये भी जानते हैं कि वो किस इंडस्ट्री से फिल्मों में कदम रखेंगी

विकेक ओबेरॉय की बेटी सहारा शाह ने आज मुंबई में आयोजित सीआरपीए कैंसर रोज डे इवेंट में भाग लिया. इस दौरान उन्होंने अपनी कैंसर से जंग जीतने की जर्नी बताई और इस बीमारी से जूझ रहे लोगों को इससे हार ना मानने की सलाह दी. इसके साथ ही विकेक ने भी अपने सोशल वर्क के बारे में बात की और लोगों को इस तरह के कामों में हिस्सा लेने की अपील की. इसी मौके पर विकेक ओबोरॉय की बेटी सहारा शाह ने बड़ा ऐलान किया. उन्होंने बताया कि वह फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं

उन्होंने बताया कि वह एक नेपाली फिल्म में लीड एक्ट्रेस का रोल निभाने जा रही हैं. वहीं, इस फिल्म की रिलीज की बात करें तो यह अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती हैं. इतना ही नहीं सहारा ने अपनी अपकमिंग फिल्म का पोस्टर भी लॉन्च किया और अपने पिता विकेक ओबेरॉय से इस मौके पर आशीर्वाद लिया. इस दौरान एक्टर थोड़े इमोशनल भी नजर आए. सराहा ने यह भी बतााया कि उन्होंने एविएशन की ट्रेलिंग भी कर ली है और वह ज्लद ही पायलेट बनेंगी. हालांकि उनका मानना है कि उनका एक्टिंग का सपना दिल के करीब है. ऐसे में सहारा कैंसर जंग जीतने के बाद फिल्मों में एक्टिंग करती नजर आएंगी

div

Source: NewsNationTV

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *