Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
desh

Box Office Collection: हनुमान अंश 400 करोड़ का आकांड़ा छूने में चंद कदम दूर, 47वें दिन भी की शानदार कमाई, जानिए वाइब और दायरा का हाल

September 23, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

Hanuman Ansh Vs Daayra-Vibe Box Office Collection: इस समय हनुमान अंश(Hanuman Ansh), दायरा (Daayra) और वाइब (Vibe) को देखने के लिए लोग थिएटर जा रहे हैं. लेकिन ब…

Hanuman Ansh Vs Daayra-Vibe Box Office Collection: इस समय हनुमान अंश(Hanuman Ansh), दायरा (Daayra) और वाइब (Vibe) को देखने के लिए लोग थिएटर जा रहे हैं. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर हनुमान अंश की अभी भी जबरदस्त पकड़ बनी हुई है. फिल्म को रिलीज हुए 47 दिन हो चुके हैं, लेकिन इसकी कमाई का सिलसिला लगातार जारी है. सबसे खास बात यह है कि फिल्म अब दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये के आंकड़े छूने में चंद कदम दर है. वहीं दूसरी तरफ कुणाल खेमू की वाइब और करीना कपूर-प्रिथ्वीराज सुकुमारन की दायरा बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल करती नजर आ रही हैं. इन दोनों फिल्मों को रिलीज हुए पांच दिन हो चुके हैं और इनके कलेक्शन में काफी अंतर देखने को मिल रहा है. आइए इन सभी फिल्मों की अब तक की कमाई के बारे में जानते हैं

हनुमान अंश ने अपनी रिलीज के 47वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त पकड़ बनाए रखी है. फिल्म ने मंगलवार यानी 47वें दिन इंडिया में 7,702 शोज के साथ 4.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म का इंडिाय में नेट कलेक्शन 280.93 करोड़ रुपये पहुंच गया है. वहीं इंडिया में इसके ग्रॉस कलेक्शन बता करें तो वो अब 331.70 करोड़ हो गया है.आपको बता दें कि फिल्म के लिए यह आंकड़ा इसलिए भी खास है क्योंकि सातवें हफ्ते में इसकी कमाई में धीमी नहीं पड़ी है. 47वें दिन करीब 5 करोड़ रुपये की नेट कमाई बताती है कि फिल्म को अब लोग देखने के लिए थिएटर जा रहे हैं. फिल्म का छठा हफ्ता भी शानदार रहा, जिसमें इसने 80.25 करोड़ रुपये की कमाई की

भारत के अलावा विदेशों में भी हनुमान अंश को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. 47वें दिन फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से 1 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही ओवरसीज मार्केट में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 34.75 करोड़ रुपये पहुंच गया है. वहीं, अगर भारत और विदेशों की कमाई को मिलाए तो फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 366.45 करोड़ रुपये हो गया है. इसी के साथ हनुमान अंश 400 करोड़ के क्लब में शामिल होने से कुछ ही कदम दूर है. बॉक्स पर फिल्म जिस तरीके से कमाई कर रही हैं उसे देखकर उम्मीद लगाई जा रही है कि ये 400 करोड़ का आंकाड़ा भी जल्द छू लेगी. इसकेल लिए फिल्म को सिर्फ 33.55 करोड़ रुपये और कमाने हैं

View this post on Instagram

A post shared by Hanuman Ansh (@hanumanansh)

अब बात करते हैं कुणाल खेमू की फिल्म वाइब की. हाल ही में रिलीज हुई इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दायरा के मुकाबले थोड़ा बेहतर रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन यानी 22 सितंबर को भारत में 2,553 शोज के साथ 1.15 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. इसके साथ ही वाइब का इंडिया में कुल नेट कलेक्शन 9.50 करोड़ रुपये हो गया है और ग्रॉस कलेक्शन 11.35 करोड़ रुपये है. वहीं ओवरसीज मार्केट में हुई कमाई की बात करें तो वहां से फिल्म ने पांचवें दिन 25 लाख रुपये कमाए. ओवरसीज में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 1.75 करोड़ रुपये हुआ है. फिल्म की अब तक की कुल कमाई 13.10 करोड़ रुपये हो गई है

View this post on Instagram

A post shared by Kunal Kemmu (@kunalkemmu)

वाइब के साथ रिलीज हुई करीना कपूर और प्रिथ्वीराज सुकुमारन की दायरा का प्रदर्शन थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है. फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन सिर्फ 50 लाख रुपये की नेट कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का इंडिया में नेट कलेक्शन 5.50 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, इंडिया में इसके ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो वो 6.60 करोड़ रुपये हुआ है.वहीं ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने पांचवें दिन 0.20 करोड़ रुपये की कमाई की. विदेशों में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 1.95 करोड़ रुपये पहुंच गया है. इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 8.55 करोड़ रुपये हो चुका है

View this post on Instagram

div

Source: NewsNationTV

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *