Skip to content
September 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
desh

उत्तराखंड में मौसम विभाग का रेड अलर्ट, CM धामी ने की लोगों से अपील- 26-27 सितंबर को अनावश्यक यात्रा से बचें

September 25, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा अगले दो दिनों, 26 और 27 सितंबर के लिए जारी रेड अलर्ट को देखते हुए प्रदेशवास…

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा अगले दो दिनों, 26 और 27 सितंबर के लिए जारी रेड अलर्ट को देखते हुए प्रदेशवासियों और पर्यटकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है

भारत

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी करते हुए रेड अलर्ट किया है। राज्य में अगले दो दिनों, 26 और 27 सितंबर को भारी बारिश की आशंका जाती गई है। IMD द्वारा अलर्ट के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन और पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन से बात की और सभी संबंधित जिलों और विभागों को जरूरी सावधानी बरतने के निर्देश दिए

26 सितंबर को इन जिलों में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 26 सितंबर को पांच जिलों के लिए रेड अलर्ट, पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और तीन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 26 सितंबर को बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर रेड अलर्ट के दायरे में हैं, जबकि देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली और अल्मोड़ा ऑरेंज अलर्ट के दायरे में हैं। हरिद्वार, उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल येलो अलर्ट के दायरे में हैं

27 सितंबर को इन जिलों में अलर्ट जारी

27 सितंबर को देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल और हरिद्वार के लिए रेड अलर्ट; उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल और रुद्रप्रयाग के लिए ऑरेंज अलर्ट; और बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, उधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है

CM धामी ने सतर्कता बरतने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को रेड और ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में ज्यादा सतर्कता बरतने, संवेदनशील इलाकों पर लगातार नजर रखने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि किसी भी आपात स्थिति में राहत और बचाव कार्यों के लिए सभी इंतज़ाम पहले से ही मौजूद हों। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जिला आपातकालीन संचालन केंद्र सक्रिय रहें और स्थानीय स्तर पर मौसम की चेतावनी तुरंत पहुंचाई जाए

CM धामी ने की लोगों से अपील

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा अगले दो दिनों के लिए जारी रेड अलर्ट को देखते हुए प्रदेशवासियों और पर्यटकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि रेड अलर्ट के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और बेहद जरूरी होने पर ही मौसम एवं सड़क की स्थिति की जानकारी लेकर यात्रा करें

ये भी पढ़ें: ‘CM पर दर्ज हो पॉक्सो एक्ट, वरना जाएंगे कोर्ट’, जमुई कांड पर तेजस्वी ने सम्राट चौधरी को घेरा, पीड़ित की पहचान उजागर करने का लगाया आरोप

div

Source: Republic Bharat

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *