Skip to content
September 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
desh

Aaj Ka Rashifal 25 September 2026: अनंत चतुर्दशी पर बन रहा शुभ रवि योग, जानें आज किन राशियों की खुलेगी किस्मत, पढ़ें राशिफल

September 25, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

Aaj Ka Rashifal 25 September 2026: आज यानी 25 सितंबर 2026 को शुक्रवार के दिन अनंत चतुर्दशी मनाई जा रही है. इस दिन गणपति विसर्जन भी किया जाने वाला है. सभी 12 जा…

Aaj Ka Rashifal 25 September 2026: आज यानी 25 सितंबर 2026 को शुक्रवार के दिन अनंत चतुर्दशी मनाई जा रही है. इस दिन गणपति विसर्जन भी किया जाने वाला है. सभी 12 जातकों को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर लाभ मिलने वाला है. आज नक्षत्रों व ग्रहों के दृष्टिकोण से जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज रात 11 बजकर 7 मिनट तक चतुर्दशी तिथि रहेगी और फिर पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ होगा. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का दिव्य संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा पूरे दिन कुंभ राशि में संचार करेंगे

शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह को समर्पित होता है. शुक्र ग्रह सुख-सुविधा, वैवाहिक जीवन, ऐश्वर्य, कला और वैभव का कारक है. यही वजह है कि कई लोग शुक्रवार को व्रत रखते हैं और मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं. मान्यता है कि इस दिन सही नियमों का पालन करने से धन की कमी दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है. वहीं, कुछ काम ऐसे भी हैं, जिन्हें शुक्रवार को करने से बचना चाहिए, वरना आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं. चलिए पढ़ते हैं आज का राशिफल विस्तार से

1.मेष राशि

मेष राशि के लोगों की अपनी इच्छाओं के पूर्ण होने का समय है. आज आपको चतुर्दिक लाभ होगा. आज के दिन धन के क्षेत्र में वृद्धि का योग बन रहा है. आज नए व्यापार का योग बन रहा है और विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय चल रहा है

2.वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों को आज के दिन अपने प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. आज लेखन कार्य से धन लाभ होगा और परिश्रम से अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा. आज आध्यात्मिक विकास का योग बन रहा है. आज यात्रा और तीर्थाटन से लाभ प्राप्त होगा. आज के दिन सरकारी नौकरी मिलने का योग बन रहा है

3.मिथुन राशिमिथुन राशि के लोगों को आज के दिन रुका हुआ धन प्राप्त होगा. आज के दिन प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी और परिवार में नया मेहमान आ सकता है. आज के दिन चतुर्दिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा

4.कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को आज के दिन अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगानी होगी. आज के दिन बड़ी सफलता मिलने का योग बन रहा है. इस राशि के छात्रों के लिए अच्छा समय चल रहा है. आज षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे और भवन तथा वाहन खरीदने का योग बन रहा है

5.सिंहराशि

सिंह राशि के जातकों को आज के दिन भूमि, भवन और वाहन सुख मिलने वाला है. आज इन्हेंसंतान का सुख प्राप्त होगा. नए व्यापार और व्यवसाय से लाभ मिलेगा. आज परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज विदेश से लाभ मिल सकता है. इन्हें आज नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है

6.कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को आज के दिन लेखन तथा साहित्य के क्षेत्र से लाभ मिलेगा. आज इन्हेंसम्मान प्राप्त होने का योग बन रहा है. आज जमीन खरीदने का उत्तम समय चल रहा है. आजसंतान सुख मिल सकता है और विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय चल रहा है

7.तुला राशि

तुला राशि के लोगों को आज के दिन मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आज रोजगार से लाभ मिलेगा. आज के दिन आपको आयात-निर्यात का योग बन रहा है. आज इन्हें नया घर, जमीन और वाहन खरीद सकते हैं. परिवार में शुभ कार्य से खुशी आएगी और नई नौकरी मिल सकती है. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और विदेश यात्रा कर सकते हैं

8.वृश्चिक राशि

इस राशि के लोगों को आज के दिन चारों तरफ से धन लाभ होगा. आज के दिन परिवार में शुभ कार्य से मन प्रसन्न रहेगा और भाई बहन का सुख प्राप्त होगा. आज वृश्चिक राशि के लोगों को आज के दिन नए कार्य संपन्न होंगे. आज के दिन खिलाड़ियों के लिए उत्तम समय चल रहा है. आज विदेश यात्रा हो सकती है

9.धनु राशि

धनु राशि के लोगों को आज के दिन अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. आज संपादकीय कार्य से लाभ मिलेगा और देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज इन्हें अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है. आज सरकारी नौकरी मिलने का योग बन रहा है और नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं और समय आपके अनुकूल चल रहा है

10.मकर राशि

मकर राशि के लोगों को आज के दिन गुस्से में निर्णय लेने से बचना चाहिए. आज के दिन इन्हेंनए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे. आज शुभ कार्य का योग बन रहा है और जमीन तथा वाहन खरीदने का योग बन रहा है. आज रोग और शत्रु परास्त होंगे

11.कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को आज के दिन परिवार में शुभ कार्य का योग बन रहा है. आज आप लोगों को नए व्यापार के अवसर मिलेंगे और विद्यार्थियों, खिलाड़ियों के लिए सर्वोत्तम समय है. आज मेहनत से धन इकट्ठा करेंगे और घर तथा वाहन खरीदने का योग बन रहा है

12.मीन राशि

मीन राशि के लोगों को आज के दिन भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए. आज आवेश में कोई काम न करें. मेहनत से आर्थिक लाभ होगा और सरकार से लाभ का योग बन रहा है. आज आय के नए स्रोत बनेंगे और आज समय उत्तम रहेगा

div

Source: NewsNation TV

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *