Skip to content
September 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
desh

गणेश विसर्जन के बाद पंडाल में ही सो रहे थे लोग, करंट लगने से चार युवकों की मौके पर मौत; MP के मंडला में दर्दनाक हादसा

September 26, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

मध्य प्रदेश मंडला जिले के नैनपुर थाना अंतर्गत हीरापुर गांव में करंट लगने से चार लोगों की मौत हुई है। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल…

मध्य प्रदेश मंडला जिले के नैनपुर थाना अंतर्गत हीरापुर गांव में करंट लगने से चार लोगों की मौत हुई है। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है

भारत

मध्य प्रदेश मंडला जिले के नैनपुर थाना अंतर्गत हीरापुर गांव में करंट लगने से चार लोगों की मौत हुई है। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के मुताबिक गणेश विसर्जन के बाद लोग पंडाल में ही सो गए थे। शनिवार सुबह यहां करंट फैल गया

घटना तड़के सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। हीरापुर गांव में बने गणेश मंच पर करीब 8 लोग सो रहे थे। तभी अचानक पास के बिजली के खंभे में लगे टीसी (अस्थायी) कनेक्शन के पास से एक हाई-टेंशन तार टूटकर सीधे मंच पर जा गिरा। तार गिरते ही पूरे मंच में करंट फैल गया और वहां सो रहे लोग बुरी तरह इसकी चपेट में आ गए। करंट इतना जोरदार था कि 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया

मृतकों की पहचान जैनू भांवरे (19), रवि झारिया (24), कृष्ण कुमार भांवरे (18) और वीरेंद्र भांवरे (24) के रूप में हुई है। घायलों में प्रियांशु शामिल है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, दो घायलों का नैनपुर अस्पताल में उपचार चल रहा है। गणेश प्रतिमा हीरापुर गांव के खिरका मोहल्ले में स्थापित की गई थी। हादसे की सूचना मिलते ही नैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी

div

Source: Republic Bharat

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *