Skip to content
September 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
anya

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस –

September 26, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात निधन हो गया। उन्होंने लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई मे…

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात निधन हो गया। उन्होंने लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज पीजीआई में चल रहा था। उनके निधन की खबर से समाजवादी पार्टी और बलिया के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है।

राम गोविंद चौधरी का राजनीतिक सफर करीब पांच दशक से अधिक लंबा रहा। उन्होंने छात्र राजनीति से अपने सियासी जीवन की शुरुआत की थी। मुरली मनोहर टाउन कॉलेज में पढ़ाई के दौरान वह छात्रसंघ की राजनीति से जुड़े और बाद में लोकनायक जयप्रकाश नारायण के छात्र आंदोलन में सक्रिय रहे। आपातकाल के दौरान आंदोलन में सक्रियता के चलते उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।

आपातकाल के बाद हुए चुनाव में राम गोविंद चौधरी ने चिलकहर विधानसभा सीट से पहली बार चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद उन्होंने 1980, 1985 और 1989 में भी इस सीट का प्रतिनिधित्व किया। 1991 में भी वह विधायक चुने गए। बाद में उन्होंने बांसडीह विधानसभा सीट से अपनी राजनीतिक पारी आगे बढ़ाई।

अपने राजनीतिक जीवन में वह कुल आठ बार विधायक रहे। वह पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को अपना राजनीतिक गुरु मानते थे।राम गोविंद चौधरी ने मुलायम सिंह यादव की सरकार में 2003 से 2007 तक मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली। वर्ष 2012 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनी सरकार में भी वह मंत्री रहे। 2017 में अखिलेश यादव ने उन्हें उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। हालांकि, 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें बांसडीह सीट से बीजेपी उम्मीदवार केतकी सिंह के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।राम गोविंद चौधरी के निधन पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शोक जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी का निधन अत्यंत दुखद है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति मिलने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी राम गोविंद चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का निधन अत्यंत दुखद है। मुख्यमंत्री ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की सद्गति और शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

div

Source: Filmitics

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *