Skip to content
September 27, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
desh

BREAKING: पाकिस्तान से बड़ी खबर, डेरा इस्माइल खान में बड़ा धमाका, 11 लोगों की मौत; 30 से ज्यादा लोग घायल

September 26, 2026 · Ashish Bajpai · 1 मिनट पढ़ें

पाकिस्तान खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में शनिवार को एक बड़ा धमाका हुआ है। इस विस्फोट में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है

अंतरराष्ट्रीय न्यूज

पाकिस्तान से एक बार फिर धमाके की खबर आई है। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में शनिवार को एक बड़ा धमाका हुआ है। इस विस्फोट में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है और करीब 30 लोग घायल हुए हैं

शनिवार को उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में सड़क किनारे बने पुलिस चेकपॉइंट पर एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक से भरी गाड़ी में धमाका कर दिया, जिसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और करीब 30 लोग घायल हो गए। यह हमला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में हुआ। खबरों के मुताबिक, कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है

डेरा इस्माइल खान में भीषण धमाका

हमले का वीडियो सामने आया है, जिसमें धमाके के बाद इलाके में धुआं-धुआं नजर आ रहा है। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं। इस हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने ली है। घटना के बाद बड़ी संख्या में सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर रेस्क्यू शुरू किया

TTP ने हमले की जिम्मेदारी

यह धमाका खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में हुआ, जो अफगानिस्तान सीमा के नजदीक स्थित है। इस इलाके में इस्लामी चरमपंथियों की हिंसा आम बात है, जिसमें अक्सर पुलिस और सुरक्षा बलों को निशाना बनाया जाता है। इसी महीने डेरा इस्माइल खान में सुरक्षा संबंधी कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें पाकिस्तानी तालिबान के हमले भी शामिल हैं

div

Source: Republic Bharat

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *